Republic Day 2025: 26 जनवरी पर चखें भारत के इन राज्यों का स्वादिष्ट खाना, यहां देखें रेसिपी

24 Jan, 2025
Pinterest Republic Day 2025: 26 जनवरी पर चखें भारत के इन राज्यों का स्वादिष्ट खाना, यहां देखें रेसिपी

Republic Day 2025: 26 जनवरी के दिन भारत का गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन 1950 में भारतीय संविधान लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस हमें लोकतंत्र, स्वतंत्रता, और समानता के मूल्यों को याद दिलाता है, जो भारतीय संविधान द्वारा सुनिश्चित किए गए हैं। गणतंत्र दिवस भारत का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है। इस साल गणतंत्र दिवस रविवार के दिन है। इस दिन को उत्साह के साथ मनाने के लिए आप कुछ खास कर सकते हैं। आप इस दिन भारत के अलग-अलग राज्यों का स्वादिष्ट खाना घर में ही बना सकते हैं। हर राज्य में स्वाद और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलता है। इन व्यंजनों को चखकर न केवल आप भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति का आनंद लेंगे, बल्कि अपने स्वाद और इस राष्ट्रपर्व को भी एक यादगार बना देंगे।

1. पंजाब - सरसों का साग और मक्के की रोटी

पंजाब भारत का प्रमुख राज्य है। यहां का खाना पूरे भारत में बहुत मजे से खाया जाता है। पंजाब के कई पारंपरिक भोजन है लेकिन ठंड के मौसम में सरसों का साग और मक्के की रोटी अधिक खाई जाती है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। आप इस 26 जनवरी को साग और मक्के की रोटी बना सकते हैं। यह डिश अपने पौष्टिक और लाजवाब स्वाद के लिए जानी जाती है।

 

2. उत्तर प्रदेश - गलौटी कबाब

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है यहां पर खाने की कई चीज़े बहुत मशहूर हैं लेकिन आप इस गणतंत्र दिवस पर लखनऊ का स्वादिष्ट गलौटी कबाब बना सकते हैं। इसमें कई तरह से स्पेशल और खुशबूदार मसाले मिलाए जाते हैं। इसे तंदूर में बनी रोटी और या रुमाली रोटी के साथ परोसा जाता है।

 

3. राजस्थान - दाल बाटी चूरमा

दाल बाटी चूरमा राजस्थानी संस्कृति को दर्शाता है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। आटे के गोले बनाकर उसे आग में पकाया जाता है, इसे बाटी कहते हैं इस बाटी को देसी घी में डुबोकर दाल के साथ खाया जाता है। यह दाल भी बहुत स्वादिष्ट होती है। इस गणतंत्र दिवस पर आप दाल बाटी चूरमा बना सकते हैं और इस दिन को खास बना सकते हैं।

 

4. महाराष्ट्र - पूरन पोली

आप इस 26 जनवरी के दिन पूरण पोली बना सकते हैं। यह महाराष्ट्र की एक एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट मिठाई है। इसे चने की दाल और गुड़ से भरकर बनाया जाता है और घी और दूध के साथ परोसने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है।

 

5. तमिलनाडु - सांभर डोसा

सांभर डोसा तमिलनाडु का पारंपरिक व्यंजन है। इसे केवल तमिलनाडु में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में खाया जाता है। चावल और उड़द की दाल की मदद से बनाया जाता है। वहीं सांबर को कई सब्जियों, दाल और मसाले मिलाकर बनाया जाता है। नारियल चटनी के साथ खाया जाता है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Manali Choubisa (@udaipur_food_zone)

 

6. पश्चिम बंगाल - माछेर झोल

यदि आप मछली खाने के शौकीन हैं तो आप पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध डिश बना सकती हैं। जिसमें आप माछेर झोल बनाएं। यह सरसों के तेल और मसालों में बनी यह डिश चावल के साथ परोसी जाती है। इसका खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Gypsy soul (@faridah_lakhani)

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK