Republic day 2025 : भारत की इन ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर मनाएं गणतंत्र दिवस

25 Jan, 2025
Republic day 2025 : भारत की इन ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर मनाएं गणतंत्र दिवस

Republic Day 2025: 26 जनवरी 2025 को भारत का 76 वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस दिन 1950 में भारतीय संविधान लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस का पर्व न केवल देशभक्ति की भावना को जगाता है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को जानने का एक बेहतरीन अवसर भी है। इस दिन भारत के कुछ खास स्थानों पर जाकर इसे यादगार बनाया जा सकता है। गणतंत्र दिवस पर आप इन खास जगह पर जा सकते हैं यहां आपको न सिर्फ गर्व महसूस होगा बल्कि भारतीय संस्कृति, इतिहास और परंपराओं को करीब से जानने का मौका भी मिलेगा। 

कर्तव्य पथ या राजपथ, नई दिल्ली

गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होता है। जिसमें भारत की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और विकास को प्रदर्शित किया जाता है। यह हर साल किसी विशेष थीम पर आधारित होती है। यहां पर झांकियां, झंडारोहण और वायुसेना के करतब इसे खास बनाते हैं। आप इस परेड में जा सकते हैं। परेड का हिस्सा बनकर आप देशभक्ति के इस पावन पर्व का उत्सव मना सकते हैं।

इंडिया गेट, नई दिल्ली

इंडिया गेट पर गणतंत्र दिवस के दिन जा सकते हैं। यहां आप अमर जवान ज्योति और रात में तिरंगे की रोशनी को देख सकते हैं। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए इंडिया गेट जा सकते हैं।

लाल किला, नई दिल्ली

दिल्ली का लाल किला भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में जाने जाता है। यह भारतीय स्वतंत्रता का प्रतीक है। भारतीय स्वतंत्रता के बाद भी यह भारतीय संस्कृति का भी अहम हिस्सा रहा है। गणतंत्र दिवस पर विशेष आयोजन किए जाते हैं। गणतंत्र दिवस के दिन आप यहां आ सकते हैं। 

अमृतसर का वाघा बॉर्डर, पंजाब

भारत-पाकिस्तान सीमा पर जो की पंजाब के अमृतसर में वाघा बॉर्डर के नाम से जाना जाता है। सैनिकों का जोश और तिरंगे के प्रति सम्मान अद्वितीय है। यहां आपको देशभक्ति से भरा माहौल मिलेगा। अमृतसर में आप और भी कई एतिहासिक जगह घुमने जा सकते हैं। 

साबरमती आश्रम, अहमदाबाद गुजरात 

26 जनवरी के दिन आप गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती आश्रम जा सकते हैं। महात्मा गांधी के जीवन और विचारों को करीब से जानने के लिए यह जगह बेहद खास है। आप आजादी के आंदोलन की झलक देख सकते हैं। यहां का गौरवशाली इतिहास बहुत खास है यहां का वातावरण शांतिपूर्ण हैं।

जयपुर का आमेर किला, राजस्थान

गणतंत्र दिवस के मौके पर राजस्थान के जयपुर में आमेर किला जा सकते हैं। जयपुर में आमेर किले के अलावा भी बहुत सारे ऐतिहासिक स्थल हैं जहां आप जा सकते हैं और भी गणतंत्र दिवस का उत्सव मना सकते हैं। इस जगह की ऐतिहासिक महत्व और भव्यता देखने लायक है। यहां पर आप भारतीय संस्कृति और परंपरा को करीब से जान सकते हैं।
 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK