Republic Day 2025 Rangoli Designs: गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति के रंगों से बनाएं सुंदर रंगोली डिजाइन

25 Jan, 2025
Pinterest Republic Day 2025 Rangoli Designs: गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति के रंगों से बनाएं सुंदर रंगोली डिजाइन

Republic Day 2025 Rangoli Designs: गणतंत्र दिवस भारत का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है। 26 जनवरी के दिन भारत का गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस साल गणतंत्र दिवस रविवार के दिन है। इस दिन को उत्साह के साथ मनाने के लिए आप कुछ खास कर सकते हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर आप तिरंगे के रंगों से रंगोली बना सकते हैं। यह रंगोली न केवल आपके घर को सजाएगी बल्कि देशभक्ति की भावना को भी प्रकट करेगी। यहां कुछ सुंदर और सिंपल रंगोली डिजाइन दिए गए हैं जिन्हें आप अपने घर, स्कूल, कॉलेज या कार्यालय में बना सकते है। 

तिरंगा थीम रंगोली डिजाइन

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आप केसरिया, सफेद और हरे रंग से तिरंगा की रंगोली बना सकती हैं। इसके बीचों-बीच आप नीले रंग के अशोक चक्र भी बना सकते हैं। यह रंगोली डिजाइन बहुत आसानी से बन जाता है और बहुत सुंदर लगता है। 
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Radhika Creation (@radhikarangoli)

 

भारत का नक्शे का रंगोली डिजाइन 

इस खास दिन आप भारत के नक्शे का रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। इसे तिरंगे के रंगों भर सकते हैं। इस पर कुछ संदेश भी रंगों की मदद से लिख सकते हैं ।
 
 
 
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Vishnu Art (@vishnuart242)

 

अशोक चक्र रंगोली डिजाइन

गणतंत्र दिवस के दिन आप नीले रंग से अशोक चक्र बना सकते हैं ।और उसके चारों ओर तिरंगे के रंगों की पत्तियां सजाएं।

फूलों की रंगोली 

फूलों का रंगोली डिजाइन बहुत सुंदर लगती हैं। यह लगभग हर त्योहार पर बनाई जाती है। आप भी 26 जनवरी के दिन यह रंगोली डिजाइन बना सकती हैं।
 
 
 

देशभक्ति संदेश वाली रंगोली

26 जनवरी के दिन आप रंगोली के रंगों से देशभक्ति का संदेश लिख सकते हैं। आप वन्दे मातरम, जय हिंद भी लिख सकते हैं ।
 

मोर या मोर पंख रंगोली डिजाइन

मोर या मोर पंख रंगोली डिजाइन काफी अच्छे लगते हैं। गणतंत्र दिवस के दिन आप मोर या मोर पंख वाली रंगोली डिजाइन बना सकते हैं।
 
 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK