Ruturaj Gaikwad And Utkarsha Engagement Pics : आईपीएल के 16वें सीजन में चेन्नई की टीम को विजेता बनाने में अपने बल्ले से अहम भूमिका निभाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ ने 3 जून को अपनी गर्लफ्रेंड उत्कर्ष के साथ शादी की थी। ये शादी महाबलेश्वर में हुई थी। अब ऋतुराज ने अपनी पत्नी उत्कर्षा के साथ इंगेजमेंट फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। उनकी पत्नी ने इस खास दिन को चेन्नई के लोगों को समर्पित किया है। सोशल मीडिया पर उनकी इन तस्वीरों को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।
ऋतुराज ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी उत्कर्ष के साथ सगाई की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “उत्कर्षा अब मेरे जीवन का एक अहम हिस्सा है। अब यहां से मेरे जीवन की एक नई शुरुआत भी होने जा रही है। उत्कर्षा ने फैसला लिया कि हम पारंपरिक महाराष्ट्रियन इंगेजमेंट को चेन्नई के लोगों को दक्षिण की संस्कृति को समर्पित किया। उत्कर्षा को पता है कि चेन्नई और चेन्नई सुपर किंग्स का मेरे जीवन में क्या स्थान है। यह सच में मेरे लिए काफी खास पल रहा। उत्कर्षा आपको ढेर सारा प्यार।
सोशल मीडिया पर ऋतुराज के फोटो काफी पसंद की जा रही है। फोटोज में देखा जा सकता है कि ऋतुराज ने पारंपरिक सफ़ेद धोती कुर्ता पहना है, जबकि उनकी पत्नी ने नीले रंग की साड़ी पहनी हुई है। इस दौरान दोनों ही काफी सुंदर लग रहे हैं। आपको बता दें कि दोनों ही एक-दूसरे को काफी लम्बे समय से डेट कर रहे थे और आईपीेल 2023 खत्म होते ही दोनों शादी के बंधन में बंध गए।