Samajwadi Party: तीन राज्यों में कांग्रेस की हार के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने उन्हें सलाह दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता का जनादेश सभी स्वीकार करना ही होगा। 2024 के लोकसभा चुनाव में इण्डिया गठबंधन के साथ मिलकर सपा चुनाव लड़ रही है इस सवाल पर शिवराज ने जवाब देते हुए कहा, ‘इसका फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बना है। सभी राष्ट्रीय नेता बातचीत करेंगे और चुनाव की तैयारी करेंगे।’
शिवपाल सिंह ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी सरकार फेल है। 30 फीसदी बजट भी खर्च नहीं कर पाई। कानून व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई है। इसके अलावा शिवपाल ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम से कांग्रेस को सबक लेना चाहिए। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंडिया गठबंधन को मजबूत करके ही चुनाव लड़ना चाहिए। हमारे सभी लोग समीक्षा करेंगे।
Lok Sabha Election 2024: Shivpal Yadav के बयान पर बेटे ने दी सफाई ...
Ghosi Bypolls Result 2023: घोसी में चला Shivpal Yadav का जादू, चाचा की ...
Shivpal Yadav को देखते ही CM Yogi को याद आई महाभारत, Akhilesh Yadav के सामने ...
Lok Sabha Elections 2024: क्या चाचा Shivpal Yadav और Akhilesh Yadav रोक पाएंगे ...