Satyendra Jain Bail: आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन का स्वास्थ्य कई दिनों से ठीक नहीं चल रहा है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उनके लिए सुप्रीम कोर्ट से राहत की खबर आई है। उन्हें 6 हफ्ते की अंतरिम ज़मानत दे दी गई है। हलांकि उन्हें ज़मानत देते समय कुछ शर्तें भी रखीं हैं। कोर्ट ने कहा है कि वह दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते, इसके अलावा कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश के लिए भी सख्ती से मना किया है। आपको बता दें कि सत्यैंद्र जैन दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं।