Rakshabandhan 2023 Food Recipes: रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। यह पर्व भाई-बहन एक दूसरे के साथ मनाते हैं। इस मौके पर परिवार, रिश्तेदार और भाई बहन एकत्र होते हैं। किसी भी तीज त्योहार में खाने का अपना महत्व होता है। स्वादिष्ट खाने के बिना त्योहार अधूरे लगते हैं। रक्षा बंधन पर अपने प्यारे भाइयों के लिए खास खाने की तैयारी करना एक प्यार भरा तरीका है। आप भी इस रक्षाबंधन पर अपने भाइयों के लिए स्वादिष्ट खाना बना बनाएं।
पुलाव या वेज बिरयानी सभी को पसंद होती है। रक्षाबंधन पर आप पुलाव या वेज बिरयानी बना सकते हैं। इसे बनाने का तरीका भी बेहद आसान होता है और इसे बनने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। इसे दही या रायता के साथ परोसें।
पनीर टिक्का एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट डिश है। पनीर के टुकड़ों को मसाले से मेरिनेट करके ग्रिल करें और हरा धनिया और मिंट चटनी के साथ परोसें।
यह उत्तर भारतीय डिश है जो कि सभी को बहुत पसंद होती है। गरम छोले के साथ बने फूले हुए भटूरे का बनाएं। रक्षाबंधन के पर्व पर ये एक अच्छा भोजन है।
यह स्वादिष्ट और स्वस्थ डिश है जो पनीर और पालक को मिलाकर बनाया जाता है। पनीर, पालक और टमाटर की ग्रेवी में पकाया जाता है उसके बाद स्वादिष्ट पालक पनीर तैयार होता है। आप इस रक्षाबंधन पर पालक पनीर ट्राई कर सकते है।
अगर आपके भाइयों को पराठा पसंद है, तो आलू पराठा या आलू कचौड़ी उनके लिए अच्छा विकल्प रहेगा। आप इसे दही या रायता के साथ परोसें।
Rakshabandhan 2023: No Cash No Jewellery, Give this Unique Gift to your Sister and Secure ...
Can I Tie Rakhi to My Husband/Boyfriend? Here's What the History and Tradition Says ...
Happy Raksha Bandhan 2023 Wishes: रक्षाबंधन बनाएं खास, भाई-बहन एक दूसरे को भेजें ...
Raksha Bandhan sweets 2023: इस रक्षाबंधन पर भाई-बहन के रिश्ते में लाएं मिठास, ...