Sharda Sinha: बिहार की लोकगायिका शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार पटना के गुलाबी घाट पर किया गया। उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने उन्हें मुखाग्नि दी। शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। साल 1978 में उन्होंने महापर्व छठ पूजा के प्रसिद्ध गीत ‘उग हो सूरज देव’ गाया था। जिसके बाद उन्हें अलग पहचान मिली थी। उनके बेटे अंशुमन ने भावुक होकर बताया कि उनकी मां ने एक जानलेवा बीमारी के खिलाफ बेहद कठिन लड़ाई लड़ी।