भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में हालात ठीक होते नहीं दिखाई दे रहे हैं। बीते कई महीनों से पूरा देश हिंसा की आग में जल रहा है। इस हिंसा में कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं। इसी के साथ आज खबर सामने आई कि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और देश छोड़कर जा चुकी हैं। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले वो भारत आ सकती है। देश में पूरी तरह से हिंसक माहौल बना हुआ है। हर तरफ प्रदर्शनकारी ही नजर आ रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए पूरा वीडियो देखिए।