Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले में शामिल एक वाहन का एक्सीडेंट हो गया है। यह हादसा उस समय हुआ जब केन्द्रीय मंत्री भोपाल से देवास जिले के खातेगांव संदलपुर जा रहे थे। यह एक्सीडेंट मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में हुआ। इस हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए है। इन घायलों को सिविल अस्पताल आष्टा में उपचार के बाद, जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें यह वीडियो...