Teacher's Day 2023: यदि आप टीचिंग लाइन में अपना करियर बनाना चाहते हैं और आपको इसके बारे में कोई ज्ञान नहीं है तो परेशान न हो क्योंकि हम आपको बताएंगे कि टीचर बनने के लिए क्या करना चाहिए और कौन से कोर्स करने चाहिए। सबसे पहले आपको यह पता होना चाहिए कि टीचर कितने प्रकार के होते हैं? किस क्लास को पढ़ाने के लिए उन्हें कौन से कोर्स या पढ़ाई करनी चाहिए। एक अध्यापक बनने के लिए आपकी क्या क्वालिफिकेशन होनी चाहिए।
टीचर तीन प्रकार के होते हैं
-
प्राइमरी टीचर (Primary Teacher)
-
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT)
-
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT)
प्राइमरी टीचर (Primary Teacher) बनने के लिए क्या करें?
- जब आप 10वीं क्लास में आएं तो अपनी रूचि के अनुसार अपनी स्ट्रीम चुन लें।
- आप आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस इनमें से को भी स्ट्रीम चुन सकते हैं।
- 12 वीं पास करने के बाद आपको टीचर ट्रेनिंग का कोर्स करना होगा।
- आप BSTC, D.EL.ED कोर्स कर सकते हैं।
- इस कोर्स में एडमिशन के लिए आपको Pre BSTC या Pre D.el.ed का एग्ज़ाम देना होगा।
- इस एग्ज़ाम में पास होने के बाद आपका एडमिशन BSTC, D.EL.ED में होगा
- ये कोर्स करने के बाद आपको CTET एग्ज़ाम या राज्यों द्वारा आयोजित TET एग्ज़ाम क्वालीफाई करना होगा।
- इसके बाद प्राइमरी टीचर की जो भी भर्ती निकलेगी आप उसमें अप्लाई कर सकते हैं।
- उस भर्ती के लिए भी आपको एग्ज़ाम देना होगा।
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) बनने के लिए क्या करें?
- ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) बनने के लिए आपको ग्रेजुएशन पूरा करना होगा।
- इसके बाद आपको B.Ed कोर्स में एडमिशन लेना होगा।
- B.Ed में एडमिशन के लिए आपको एग्ज़ाम देना होगा।
- B.Ed भी आप दो प्रकार से कर सकते हैं।
- पहला- आपको ग्रेजुएशन के बाद B.Ed करना होगा।
- दूसरा- आप इंटीग्रेटेड कोर्स में एडमिशन ले लें।
- इंटीग्रेटेड कोर्स 4 साल में होते हैं वहीं ग्रेजुएशन के बाद B.Ed 2 साल की होती है।
- इंटीग्रेटेड कोर्स हैं- (BA+B.ED, BSc+B.ed या B.Com+B.ed)
- B.Ed करने के बाद आपको TET या CTET एग्जाम पास करना होगा।
- सीटेट क्वालीफाई करने के बाद आप TGT टीचर भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) बनने के लिए क्या करें?
- पोस्ट ग्रेजुएट टीचर बनने के लिए आपको ग्रेजुएशन के बाद 2 साल का मास्टर डिग्री कोर्स करना होगा।
- आपको पोस्ट ग्रेजुएशन करना होगा। (MA, MSc या MCom)
- इसके बाद आपको बीएड करना होगा।
- बीएड करने के बाद आप PGT टीचर के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- post graduate teacher 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को पढ़ाते हैं।
Government Teacher की कितनी सैलरी होती है
- प्राइमरी Government Teacher की मासिक सैलरी ₹37,000 प्रति महीने हो सकती है।
- TGT (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) की मासिक सैलरी ₹44,000 से ₹1,42,400 हो सकती है।
- PGT (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) की मासिक सैलरी ₹47,600 से ₹1,51,000 हो सकती है।
नोट:-
- TET या CTET दो भागों में विभाजित होते हैं। (पेपर-1 और पेपर-2)
- कक्षा 1 से 5 तक के लिए पेपर-1 होता है।
- कक्षा 6 से 8 के लिए पेपर-2 की तैयारी करनी होती है।
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट के द्वारा ली गई है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित वेबसाइट पर जाएं।