Tech tips and tricks : YouTube वीडियो से शॉर्ट क्लिप शेयर कर सकेंगे

04 Feb, 2021
Tech tips and tricks : YouTube वीडियो से शॉर्ट क्लिप शेयर कर सकेंगे

Tech tips and tricks : कई बार हमें YouTube पर कुछ अच्छा लगता है उसे हम शेयर करना चाहते है तो अगर आप भी कुछ ऐसा ही चाहते है तो आप ऐसा कर सकते है। लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग साइट यूट्यूब इन दिनों प्लेटफॉर्म पर वीडियो और लाइव स्ट्रीम्स के हाइलाइट्स कैप्चर और शेयर करने से जुड़ा नया 'क्लिप्स' फीचर टेस्ट कर रही है। फिलहाल यूट्यूब क्लिप्स फीचर केवल डेस्कटॉप साइट पर मिल रहा है और इसका सपोर्ट जल्द एंड्रॉयड और iOS में भी मिल सकता है। क्लिप्स फीचर की मदद से क्रिएटर्स और व्यूअर्स दोनों पांच से 60 सेकेंड्स तक की क्लिप्स बना सकेंगे। जिन्हें नया क्लिप्स फीचर मिल रहा है, उन्हें वीडियो के नीचे क्लिप आइकन दिखेगा और यहीं से वीडियो के कुछ सेकेंड्स सेलेक्ट किए जा सकेंगे। यूट्यूब का कहना है कि क्लिप किया गया वीडियो ओरिजनल वीडियो पर लूप में चलेगा। वही आपको बात दें क्लिप लेंथ स्लाइडर को ड्रैग कर कम या ज्यादा की जा सकेगी। आप क्लिप को टाइटल भी दे सकते हैं । क्लिप टाइटल की मैक्सिमम लिमिट 140 है। YouTube क्लिप शेयर करने का फीचर आसान है। मगर आपको बता दे अभी लिमिटेड है। 


YouTube क्लिप शेयर कैसे  करें 


1. सबसे पहले YouTube पर उस वीडियो को ओपन कीजिये।  
2. वीडियो के नीचे कैंची जैसा क्लिप आइकन दिया गया होगा। 
3. फिलहाल ये ऑप्शन सभी वीडियो में नहीं है।
4. इस आइकॉन पर क्लिक करने पर आपको क्रिएट क्लिप का ऑप्शन दिखेगा।
5. आप जो वीडियो देख रहे है उसका 5 और 60 सेकंड के बीच चूज कर सकते है।
6. एक बार वीडियो से क्लिप काटने के बाद अब शेयर क्लिप बटन पर क्लिक कीजिये।  
7. अब आपके सामने कई सारे शेयरिंग ऑप्शन आएंगे। 
8. इसमें सोशल मीडिया भी शामिल होगा जिसमें आप इस क्लिप को फेसबुक और ट्विटर पर शेयर कर सकते हैं।
9. इसमें आपको क्लिप को एंबेड करने का भी ऑप्शन मिलेगा।
10. इस फीचर को आप डेस्कटॉप के यूट्यूब और एंड्रॉयड ऐप पर पा सकते हैं।
11. फिलहाल ये फीचर किसी भी iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।
12. सभी यूजर्स के लिए क्लिप को जल्द ही रोलआउट किया जा सकता है।

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK