Nagin Dance Viral Video: शादी में संगीत नाच गाना न हो तो शादी अधूरी लगती है। आपने सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह के कई अनोखे वीडियो देखें होंगे जिसमें लोग काफी अनोखे अंदाज़ से डांस करते दिखाई दे जाते हैं। उनके डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल जाती है। डांस वीडियो में नागिन डांस को लोग बहुत पसंद करते हैं। ऐसे ही एक नागिन डांस की वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही है। जिसमें दो लड़के नागिन डांस करते हुए एक पोल पर चढ़ जाते हैं और पोल पर चढ़ कर नागिन डांस पर थिरक रहे हैं।
आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक शादी में बाराती डीजे पर डांस कर रहे हैं। तभी शादी में आए दो लड़के डांस में कुछ इस तरह खो जाते हैं कि बराबर में लगे एक पोल पर चढ़ जाते हैं। इन दोनों में से एक लड़का नागिन डांस पर थिरक रहा है वहीं अन्य युवक सपेरा बना हुआ है। हैरानी की बात तो यह है कि पोल पर चढ़ने के बाद भी दोनों स्टेप्स और जोश में कोई कमी नहीं आई। सपेरा बना हुआ लड़का अपने रुमाल से बीन बजा कर खंभे पर चढ़ कर डांस करता नज़र आ रहा है। वहां आस-पास मौजूद लोग भी दोनों को हैरानी से देख रहे हैं और उनके डांस को इंजॉय कर रहे हैं। यह वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रही है।
View this post on Instagram
नागिन डांस के इस वीडियो को इंस्टग्राम के bhavesh.sutariya.501 नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अभी तक 58,302 likes लोग लाइक कर चुके हैं। इसे काफी पसंद किया जा रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर काफी मज़ेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई जल्दी से कोई इसे नाग मणि दे दो, वहीं अन्य यूजर ने लिखा कि Udta hua ichchadhari nag.
डिस्क्लेमर- जागरण टीवी इस वायरल वीडियो के स्थान और समय की पुष्टि नहीं करता है।