UP Politics: बीते दिनों देशभर में लोकसभा के चुनाव हुए और एक बार फिर एनडीए की सरकार बन चुकी है। लेकिन उत्तर प्रदेश की बात करें तो समाजवादी पार्टी के लिए ये चुनाव ऐतिहासिक रहा। अखिलेश के नेतृत्व में सपा राज्य में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी बनी। इसी के साथ अखिलेश और उनकी सांसद पत्नि डिंपल यादव के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव मौजूदा लोकसभा में यूपी से एक साथ सांसद पहुंचने वाले पहले दंपती होंगे। दोनों ने ही चुनाव लड़ा औक जीत हासिल की।