सपा ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि गोरखपुर जिले की बांसगांव विधानसभा और बलिया जिले की बेल्थरा रोड विधानसभा पर फर्जी वोट डलवाए जा रहे हैं।
6th Phase, 1:52pm- सिद्धार्थनगर में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और बांसी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जय प्रताप सिंह ने दोपहर को नरकटहा स्थित बूथ पर पहुंचकर मतदान किया।
अंबेडकर नगर में 40.36 फीसदी मतदान
बलिया में 36.27 प्रतिशत मतदान
बलरामपुर में 29.60 फीसदी मतदान
बस्ती में 37.49 प्रतिशत मतदान
देवरिया में 35.02 फीसदी मतदान
गोरखपुर में 36.57 प्रतिशत मतदान
कुशीनगर में 39.33 फीसदी वोटिंग
महराजगंज में 35.39 प्रतिशत मतदान
संतकबीर नगर में 34.33 फीसदी वोटिंग
सिद्धार्थनगर में 36.51 प्रतिशत मतदान
6th Phase, 1:20pm-गोरखपुर के इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने वोटरों से डर कर नहीं डटकर वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता अहंकार के खिलाफ मतदान कर रही है। गोरखपुर में जलभराव, टूटी सड़कों की समस्या उठाई गई है।
6th Phase, 1:05pm-सपा ने शिकायत की है कि देवरिया जिले की रामपुर कारखाना विधानसभा-339 के बूथ नंबर-221 पर बीजेपी कार्यकर्ता ने ईवीएम का वायर तोड़ दिया है। मतदान कार्य बाधित है।
देवरिया जिले की रामपुर कारखाना विधानसभा-339 के बूथ नंबर-221 पर बीजेपी कार्यकर्ता ने ईवीएम का वायर तोड़ दिया है।मतदान कार्य बाधित है जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लें @ECISVEEP @ceoup @dmdeoria
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 3, 2022
अंबेडकर नगर में 23.15 फीसदी मतदान
बलिया में 21.85%
बलरामपुर में 18.81 %
बस्ती में 23.31 %
देवरिया में 19.64 %
गोरखपुर में 21.73%
कुशीनगर में 23.23%
महराजगंज में 21.23 %
संतकबीर नगर में 20.74%
सिद्धार्थनगर में 23.48%
6th Phase, 11:10am-UP विधानसभा चुनाव के छठे चरण में हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने वोट डाला.
Kushinagar | Former Union minister RPN Singh, who recently joined the BJP, casts his vote in the sixth phase of Uttar Pradesh Assembly elections pic.twitter.com/ELnpAW2Z4u
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 3, 2022
बस्ती जिले की रुधौली 309 के बूथ संख्या 518 पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदान नहीं हो पा रहा है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 3, 2022
कृपया संज्ञान ले चुनाव आयोग।@ECISVEEP @ceoup
गोरखपुर जिले की गोरखपुर शहर 322 के बूथ संख्या 16 पर भाजपा कार्यकर्ता बूथ में अंदर बैठकर मतदाताओं पर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का दबाव डाल रहे हैं।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 3, 2022
कृपया संज्ञान ले चुनाव आयोग।@ECISVEEP @ceoup
अंबेडकर नगर में 9.54 फीसदी मतदान
बिया में 7.59 प्रतिशत मतदान
बलरामपुर में 8.10 फीसदी मतदान
बस्ती में 9.83 प्रतिशत मतदान
देवरिया में 8.44 फीसदी मतदान
गोरखपुर में 8.92 प्रतिशत मतदान
कुशीनगर में 9.69 फीसदी वोटिंग
महराजगंज में 8.90 प्रतिशत मतदान
संतकबीर नगर में 6.76 फीसदी वोटिंग
सिद्धार्थनगर में 8.24 प्रतिश मतदान
उत्तर प्रदेश: राज्य के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने विधानसभा चुनाव के छठे चरण में बलिया में मतदान किया। #UttarPradeshElections pic.twitter.com/EWJknCVHVT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 3, 2022
6th Phase, 8:13am: भाजपा उम्मीदवार सतीश चंद्र द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सिद्धार्थनगर में मतदान किया।
उत्तर प्रदेश: भाजपा उम्मीदवार सतीश चंद्र द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सिद्धार्थनगर में मतदान किया। #UttarPradeshElection2022 pic.twitter.com/5DnIKA8MYl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 3, 2022
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश चुनाव के छठे चरण के लिए गोरखपुर के प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ कन्या नगर क्षेत्र में अपना वोट डाला। pic.twitter.com/a4TLtDd8v4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 3, 2022
उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र का उत्सव आज अपने छठे चरण में प्रवेश कर चुका है। सभी मतदाताओं से मेरा विनम्र आग्रह है कि वे अपने वोट के साथ इस उत्सव में जरूर शामिल हों। आपका एक-एक मत, लोकतंत्र की ताकत!
— Narendra Modi (@narendramodi) March 3, 2022
चुनाव, लोकतंत्र का महापर्व है। इस महापर्व में आप सभी की सहभागिता अनिवार्य है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 3, 2022
आपका एक-एक वोट अमूल्य है। आपका हर एक वोट उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश की प्रगति को नवीन दिशा देने वाला है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह गोरखपुर शहर सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। ऐसे में सपा ने उनके सामने सुभावती शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है। वहीं आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने ताल ठोकी है। बहुजन समाज पार्टी ने योगी के सामने ख्वाजा शमसुद्दीन को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस की तरफ से डॉ. चेतना पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया है। 2017 में यहां से भाजपा के डॉ. राधा मोहन ने जीते थे। हालांकि भाजपा की दृष्टि से यह सीट न केवल योगी के लिए बल्कि बीजेपी के लिए भी साख बनाए रखने और उसे बचाने की चुनौती तो जरुर है।
देवरिया सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में इस सीट पर भी राजनितिक मायने से सबकी नजरे टिकना स्वाभाविक है।
योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री पद छोड़कर बागी हुए सपा का दामन थामने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य इस बार सपा के टिकट पर फाजिलनगर से चुनाव लड़ रहे हैं। स्वामी प्रसाद के खिलाफ भाजपा ने सुरेंद्र कुशवाहा को मैदान में उतारा है। बसपा ने ईलियास और कांग्रेस ने सुनील मनोज सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं इस सीट पर स्वामी प्रसाद मौर्य के सामने बहुत बड़ी चुनौती होगी, बीजेपी छोड़ सपा का दामन थामने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य अगर इस सीट से नहीं जीत पाते तो यह उनकी सबसे बड़ी हार होगी।
बलिया की फेफना सीट पर बीजेपी ने खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी को चुनाव में उतारा हैं। जबकि उपेंद्र के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने संग्राम सिंह और बहुजन समाज पार्टी ने कमल देव को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की तरफ से जयनेंद्र को टिकट मिला है। बता दे कि 2017 में इस सीट पर उपेंद्र तिवारी ने जीत हासिल की थी।
बलिया नगर से इस बार भाजपा ने प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को मैदान में उतारा है। उनकी पत्नी स्वाति सिंह योगी सरकार में मंत्री हैं। दयाशंकर के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री नारद राय और बसपा ने शिवदास प्रसाद वर्मा को टिकट दिया है। कांग्रेस की तरफ से ओम प्रकाश को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं इस सीट पर भी सबकी नजरे टिकी हुई है जिसका कारण यह है कि दयाशंकर सिंह भाजपा के कद्दावर नेताओं में से एक है।
दूसरी ओर, सिद्धार्थनगर की इटवा सीट से भाजपा ने योगी सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री डा. सतीश चंद्र द्विवेदी को मैदान में उतारा है। जिन्हें टक्कर देने के लिए समाजवादी पार्टी की तरफ से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय प्रत्याशी बनाए गए हैं। जबकि बसपा ने हरिशंकर सिंह और कांग्रेस ने अरशद खुर्शीद को टिकट दिया है। हालांकि पिछली बार भी इस सीट पर डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने ही जीत दर्ज की थी।
7. कुशीनगर की तमकुहीराज सीट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू चुनाव मैदान में हैं।
UP Board 10th and 12th Result: आ गया यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का ...
UP Board Result 2025: UPMSP to Announce 10th-12th Results Today at Noon, Know Details Here ...
Board 10th and 12th Result : कब जारी किया जाएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं ...
Weather Update: IMD Issues Heatwave Alert in UP, Bihar, Check Delhi-NCR Forecast ...