7th Phase, 5:30pm- चुनाव आयोग के TURNOUT APP के अनुसार यूपी में सातवें चरण के अंतर्गत 5 बजे तक 54.18 फीसदी वोटिंग हुई।
7th Phase, 4:52pm- आजमगढ़ में सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर बूथ पर सपा का एक कार्यकर्ता मोबाइल लेकर अंदर जाने की फिराक में था। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने जब उसे रोका तो वह उलझ गया। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने उसकी पिटाई कर दी।
7th Phase, 4:35pm-चंदौली जिले के इब्राहिमपुर की अनुसूचित बस्ती में सोमवार को वोट के लिए नोट बांटने के दौरान ग्रामीणों ने सफाईकर्मी को पकड़ लिया। उसकी पहले पिटाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
7th Phase, 3:30pm- चुनाव आयोग के TURNOUT APP के अनुसार यूपी में सातवें चरण के अंतर्गत दोपहर 3 बजे तक 46.20 फीसदी वोटिंग हुई।
आजमगढ़- 45.28 प्रतिशत
भदोही- 47.49 प्रतिशत
चंदौली- 50.79 प्रतिशत
गाजीपुर- 46.28 प्रतिशत
जौनपुर- 47.14 प्रतिशत
मऊ- 46.88 प्रतिशत
मिर्जापुर- 44.64 प्रतिशत
सोनभद्र- 49.48 प्रतिशत
वाराणसी- 43.76 प्रतिशत
7th Phase, 3:05pm- उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण के मतदान के बीच बिहार के मंत्री और भाजपा नेता नितिन नवीन ने कहा कि इस चरण की अधिकतर सीटों पर भाजपा की जीत होगी। उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है और प्रदेश में सरकार बनाने के लिए पार्टी को मायावती की जरूरत नहीं पड़ेगी।
चंदौली के नेशनल इंटर कॉलेज में मतदान के दौरान दोपहर 12 बजे मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों के हमले से 12 लोग जख्मी हो गए। वहीं हमले से बचने के लिए मतदाताओं के साथ पीठासीन, मतदान अधिकारी और बीएलओ भाग निकले। इससे चार बूथों पर एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा।
7th Phase, 1:30pm- चुनाव आयोग के TURNOUT APP के अनुसार यूपी में सातवें चरण के अंतर्गत दोपहर 1 बजे तक 35.51 फीसदी वोटिंग हुई।
7th Phase, 12:58pm- वाराणसी में शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र अपना वोट डालने पहुंचे। यहां उन्होंने जनता से अपील की है कि लोग बड़ी संख्या में अपने घरों से निकलें और मतदान करें क्योंकि हर एक वोट बेहद कीमती है।
7th Phase, 12:10Pm-
7th Phase, 11:45am-
आजमगढ़ में एक वृद्ध दंपती ट्रॉली से वोट देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम अपना वोट खराब नहीं करना चाहते थे इसलिए ऐसे आए हैं। बुजुर्ग ने कहा कि मेरे पीठ में परेशानी है और मेरी पत्नी की तबीयत भी ठीक नहीं है। हमारी किसी से कोई उम्मीद नहीं है। क्या सरकार के 500-1000 रुपये से हम हमारा इलाज हो सकता है?
The elderly couple after casting their vote said, "We don't want to waste our votes, that's why came on a cart." pic.twitter.com/nLnvL1aBNb
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 7, 2022
सातवें चरण का मतदान जारी है और सुबह 11 बजे तक नौ जिलों में कुल 21.55 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। नीचे पढ़ें जिलेवार मतदान प्रतिशत...
आजमगढ़- 20.06 प्रतिशत
भदोही- 22.26 प्रतिशत
चंदौली- 23.51 प्रतिशत
गाजीपुर- 20.05 प्रतिशत
जौनपुर- 21.83 प्रतिशत
मऊ- 24.69 प्रतिशत
मिर्जापुर- 23.46 प्रतिशत
सोनभद्र- 19.45 प्रतिशत
वाराणसी- 21.19 प्रतिशत
7th Phase, 11:30am- चुनाव आयोग के TURNOUT APP के अनुसार यूपी में सातवें चरण के अंतर्गत सुबह 11 बजे तक 21.55 फीसदी वोटिंग हुई।
7th Phase, 11:15am- कासिमाबाद में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने किया बड़ा दावा-
गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, अंबेडकर नगर और बलिया में एक भी सीट न भाजपा को मिलेगी न बसपा को मिलेगी। बनारस में 8 में से 5 सीटें हम जीतेंगे। पूर्वांचल में 54 सीटों का चुनाव हो रहा है इसमें हम कम से कम 45-47 सीटें जीतेंगे: कासिमाबाद में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर pic.twitter.com/dRQB7bLGAH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2022
7th Phase, 11:02am- केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा ये चुनाव जुगाड़ और जोड़-तोड़ का नहीं है, स्पष्ट जनादेश का है।
10 तारीख को EVM बताएगा कि जनता के साथ किसका विश्वास है। ये चुनाव जुगाड़ और जोड़-तोड़ का नहीं है, स्पष्ट जनादेश का है। ये चुनाव भाजपा के पक्ष में दिखाई देता है: केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी #UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/vH7GFq8XAa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2022
7th Phase, 10:56am-अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर में अपना वोट डाला। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे बहुमत से सरकार बनाने जा रही है और मिर्जापुर की पांचों सीटें एनडीए के खाते में आएंगी। उन्होंने ये भी कहा कि 10 मार्च के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य और जयंत चौधरी को पछताना पड़ेगा।
मैं पूरी तरीके से आश्वस्त हूं कि यहां हम सभी पांचों सीटे जीतेंगे। लोकतंत्र के इस महापर्व में मिर्ज़ापुर NDA गठबंधन की जीत ही सुनिश्चित करने जा रहा है। विकास की दृष्टि से मिर्ज़ापुर ने कई परियोजनाओं को आते हुए देखा है: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया सिंह पटेल, उत्तर प्रदेश https://t.co/ajl1PpyAUv pic.twitter.com/o0G87Z481i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2022
गाजीपुर के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पर सोमवार की सुबह करीब साढे़ आठ बजे सपा और भाजपा समर्थकों द्वारा वोट करने जा रहे लोगों को अपने पक्ष में मतदान करने को लेकर बहस होने लगी। देखते ही देखते हाथापाई के साथ ही दोनों पक्ष ईंट पत्थर चलाने लगे। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने लोगों को तितर-बितर किया। थानाध्यक्ष पन्ने लाल ने बताया कि ईंट पत्थर चलने का कोई मामला नहीं है। छानबीन कर कार्रवाई की जा रही है।
7th Phase, 10:20am- बसपा सांसद अफज़ल अंसारी ने कहा कि भाजपा 100-150 सीटों पर सिमटकर रह जाएगी।
महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी, डबल इंजन की सरकार की विफलता का मुद्दा सबसे बड़ा है। भाजपा अपने कुकर्मों को छिपाने के लिए दूसरे पर आरोप लगाती है लेकिन जनता सब जानती है और इसका फैसला जनता करेगी। भाजपा 100-150 सीटों पर सिमटकर रह जाएगी: बसपा सांसद अफज़ल अंसारी, गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/95KN768Zhi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2022
7th Phase, 10:10am- उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री राम शंकर सिंह पटेल ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला और कहा इस बार हमें उम्मीद है कि हम पिछली बार से दोगुना वोटों से जीतेंगे।
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री राम शंकर सिंह पटेल ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2022
उन्होंने कहा, "पिछली बार हम 46,000 वोटों से जीते थे, इस बार हमें उम्मीद है कि हम पिछली बार से दोगुना वोटों से जीतेंगे। #UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/AXABuSsZc9
7th Phase, 10:04am- मुख्य चुनाव आयोग के अतिरिक्त अधिकारी, बीडी राम तिवारी ने सातवें चरण के चुनाव को लेकर कहा कि मतदान शुरू होने के बाद कुछ जगहों पर बूथ ख़राब होने की शिकायत मिली थी जो ठीक हो गई है। सभी जगहों पर मतदान सुचारू रुप से चल रहा है।
10 तारीख को EVM बताएगा कि जनता के साथ किसका विश्वास है। ये चुनाव जुगाड़ और जोड़-तोड़ का नहीं है, स्पष्ट जनादेश का है। ये चुनाव भाजपा के पक्ष में दिखाई देता है: केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी #UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/vH7GFq8XAa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2022
सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू हो चुका है। मतदान शुरू होने के बाद कुछ जगहों पर बूथ ख़राब होने की शिकायत मिली थी जो ठीक हो गई है। सभी जगहों पर मतदान सुचारू रुप से चल रहा है: बीडी राम तिवारी, अतिरिक्त मुख्य चुनाव आयोग अधिकारी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश #UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/86QdilDcGf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2022
7th Phase, 9:40am- सभी जिलों में सुबह 9 बजे तक हुई हुई वोटिंग जाने-
आजमगढ़- 8.08 प्रतिशत
भदोही- 7.41 प्रतिशत
चंदौली- 7.72 प्रतिशत
गाजीपुर- 8.39 प्रतिशत
जौनपुर- 8.99 प्रतिशत
मऊ- 9.97 प्रतिशत
मिर्जापुर- 8.81 प्रतिशत
सोनभद्र- 8.39 प्रतिशत
वाराणसी- 8.90 प्रतिशत
7th Phase, 9:30am- चुनाव आयोग के TURNOUT APP के अनुसार यूपी में सातवें चरण के अंतर्गत सुबह 9 बजे तक 8.58 फीसदी वोटिंग हुई।
7th Phase, 7:45am- वाराणसी उत्तरी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र जायसवाल सुबह ही मतदान के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा 350 से ज्यादा सीटें जीतेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
बीजेपी कार्यकर्ता भाजपा के पक्ष में मतदाताओं पर मतदान करने का बना रहे हैं दबाव- समाजवादी पार्टी
7th Phase, 7:38am- समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि मऊ जिले की मोहम्मदाबाद गोहना विधानसभा 355 के बूथ संख्या 343, 344 पर बीजेपी के कार्यकर्ता भाजपा के पक्ष में मतदाताओं पर मतदान करने का दबाव बना रहे हैं। चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की गई है।
मऊ जिले की मोहम्मदाबाद गोहना विधानसभा 355 के बूथ संख्या 343, 344 पर मतदाताओं पर बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा बीजेपी के पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाया जा रहा है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 7, 2022
कृपया संज्ञान ले चुनाव आयोग।@ECISVEEP @ceoup
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए बताया, कई बूथों पर खराब हुई EVM तो बाधित हुआ मतदान
7th Phase, 7:30am- वहीं समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि गाजीपुर जिले की सैदपुर विधानसभा 374 के बूथ संख्या 186 पर ईवीएम खराब हुई, इसके आलावा भदोही जिले की 394 औराई विधानसभा के बूथ संख्या 252 पर ईवीएम खराब, आजमगढ़ जिले की 350 दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 44 पर ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित।
आजमगढ़ जिले की 350 दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 44 पर ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित।
तत्काल संज्ञान लेकर ईवीएम बदलवा सुचारू एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराए चुनाव आयोग।@ECISVEEP @ceoup— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 7, 2022
आजमगढ़ जिले की 350 दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 44 पर ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित।
तत्काल संज्ञान लेकर ईवीएम बदलवा सुचारू एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराए चुनाव आयोग।@ECISVEEP @ceoup— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 7, 2022
उत्तर प्रदेश में आज लोकतंत्र के महायज्ञ की पूर्णाहुति का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के मतदान में पूरे जोश-खरोश से भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 7, 2022
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव-2022 का आज अंतिम चरण है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 7, 2022
सभी सम्मानित मतदाता गण राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की विजय के लिए मतदान अवश्य करें।
आपका एक वोट माफियावादियों, दंगावादियों और घोर परिवारवादियों से आपके प्रदेश को बचाएगा।
अतः पहले मतदान करें फिर जलपान करें।
UP Chunav 7th Phase 2022: उत्तरप्रदेश में अभी तक कुल 6 चरणों के चुनाव हो चुका है। जिसके अंतर्गत कुल 349 सीटों पर चुनाव हो चुका है। वहीं ऐसे में आज 7 मार्च को सातवें और अंतिम चरण का चुनाव होना शुरू हो गया है। इस चरण के चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने पुरे जोर शोर से मेहनत करते हुए प्रचार प्रसार किया है, जिस वजह से सभी पार्टियों के नेताओं की नजरें हर एक वोटर्स को साधने में जुटी हुई हैं। दूसरी तरफ UP Election 2022 को लेकर लोगों के बीच भी इस चुनाव का रंग चढ़ता हुआ नजर आ रहा हैं। प्रदेश की जनता के बीच चुनावों को लेकर पूरा उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है। वहीं राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पांचवें चरण के मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से मतदान सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।
सातवें चरण में रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी, दीदारगंज, अतरौली, गोपालपुर, सकलडीहा, सागरी, शिवपुर, मुबारकपुर, सेवापुरी, भदोही, ज्ञानपुर, औराई, मधुबन, घोसी, मोहम्मदाबाद गहना, मऊ, मोहम्मदाबाद, सैयदपुर, चकिया, अजगर, रोहनियां, मछली शहर, मड़ियाहूं, छांबी, मिर्जापुर, मझवां, चुनार, शाहगंज, जौनपुर, मल्हनी, बदलापुर, पिंडारा, आजमगढ़, निजामाबाद, जमानिया, मुगलसराय, फूलपुर-पवई, लालगंज, मेहरगढ़, जाफराबाद, सैदपुर, मरिहां, घोरावल, वाराणसी उत्तर, वाराणसी दक्षिण, वाराणसी कैंट, गाजीपुर, जंगीपुर, जहूराबाद और मुंगरा बादशाहपुर सीट पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
इसके साथ ही सातवां चरण यूपी चुनाव का आज अंतिम चरण हैं। यही वजह है कि राजनीतिक दलों ने इस चरण के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक कर रख दी। हम आपको सातवें चरण की हाट सीटों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर पूरे यूपी की निगाहें टिकी हैं और किन सीटों पर किस किस पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे है, जानिए।
क्षेत्र |
भाजपा गठबंधन उम्मीदवार |
सपा गठबंधन उम्मीदवार |
बसपा उम्मीदवार |
कांग्रेस उम्मीदवार |
बदलापुर |
रमेश चंद्र मिश्रा |
ओमप्रकाश बाबा दुबे |
मनोज सिंह |
श्रीमती आरती सिंह |
शाहगंज |
रमेश सिंह (निषाद पार्टी) |
शैलेंद्र यादव ललई |
इंद्रदेव यादव |
परवेज आलम |
जौनपुर |
गिरीश चंद्र यादव |
अरशद खान |
सलीम |
नदीम जावेद |
मल्हनी |
डॉक्टर केपी सिंह |
लकी यादव |
शैलेंद्र यादव |
पुष्पा शुक्ला |
मुंगरा बादशाहपुर |
अजय शंकर दुबे |
पंकज पटेल |
दिनेश शुक्ला |
डॉक्टर प्रमोद सिंह |
मछलीशहर |
मिही लाल गौतम |
डॉक्टर रागिनी सोनकर |
विजय पासी |
माला देवी सोनकर |
मढ़ियाऊ |
आरके पटेल |
सुषमा पटेल |
आनंद दुबे |
मीरा रामचंद्र पांडेय |
ज़फ़राबाद |
डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह |
जगदीश राय (सुभासपा) |
डॉक्टर संतोष मिश्रा |
लक्ष्मी नागर |
केराकत |
दिनेश चौधरी |
तूफानी सरोज |
डॉक्टर लाल बहादुर |
राजेश गौतम |
जखनियाँ |
रामराज बनवासी |
बेबी राम |
विजय कुमार |
सुनील राम |
सैदपुर |
सुभाष पासी (निषाद पार्टी) |
अंकित भारतीय |
विनोद कुमार |
सीमा देवी |
ग़ाज़ीपुर सदर |
संगीता बलवंत |
जयकिशन साहू |
राजकुमार |
लौटन राम निषाद |
जंगीपुर |
रामनरेश कुशवाहा |
वीरेंद्र यादव |
मुकेश सिंह |
अजय राजभर |
जहूराबाद |
कालीचरण राजभर |
ओम प्रकाश राजभर (SBSP) |
सैयद शादाब फातिमा |
ज्ञानप्रकाश मुन्ना |
मोहम्मदाबाद |
अलका राय |
सुहैब अंसारी |
माघवेंद्र राय |
डॉ अरविंद राय |
जमानियां |
श्रीमती सुनीता परीक्षित सिंह |
ओम प्रकाश सिंह |
मोहम्मद युसूफ फरीद खान |
फरजना खातून |
मुग़लसराय |
रमेश जायसवाल |
चंद्रशेखऱ यादव |
इशाद अहमद |
छब्बू पटेल |
सकलडीहा |
सूर्यमुनी तिवारी |
प्रभु नारायण सिंह |
जयश्याम त्रिपाठी |
देवेंद्र प्रताप सिंह |
सैयदराजा |
सुशील सिंह |
मनोज सिंह डब्लयू |
अमित यादव |
विमला देवी बिंद |
चकिया |
कैलाश खरवार |
जितेंद्र कुमार |
विकास गौतम आजाद |
रामसुमेर राम |
पिंडरा |
डॉक्टर अवधेश सिंह |
राजेश पटेल (अद-क) |
बाबू लाल पटेल |
अजय राय |
अजगरा |
त्रिभुवन राम |
सुनील सोनकर |
रघुनाथ चौधरी |
आशा देवी |
शिवपुर |
अनिल राजभर |
अरविंद राजभर |
रवि मौर्य |
गिरीश दुबे |
रोहनिया |
सुनील पटेल (अद-एस) |
अभय पटेल (अद-क) |
अरुण सिंह पटेल |
राजेश्वर पटेल |
वाराणसी उत्तरी |
रवींद्र जायसवाल |
अशफाक अहमद डब्ल्यू |
श्याम प्रकाश |
गुलराना तब्बसुम |
वाराणसी दक्षिणी |
नीलकंठ तिवारी |
किशन दीक्षित |
दिनेश कसौधन |
मुदिता कपूर |
वाराणसी कैंट |
सौरभ श्रीवास्तव |
पूजा यादव |
कौशिक कुमार पांडेय |
राजेश मिश्रा |
सेवापुरी |
नीलरतन पटेल नीलू |
सुरेंद्र सिंह पटेल |
अरविंद कुमार त्रिपाठी |
अंजू सिंह |
भदोही |
रवींद्र नाथ त्रिपाठी |
जाहिद बेग |
हरीशंकर चौहान |
वसीम अंसारी |
ज्ञानपुर |
विपुल दुबे |
रामकिशोर बिंद |
उपेंद्र सिंह |
सुरेश चंद्र मिश्रा |
औराई |
दीनानाथ भाष्कर |
अंजनी सरोज |
कमलाशंकर भारती |
अंजू कनौजिया |
छानबे |
राहुल कोल (अद-एस) |
कीर्ति कोल |
धनेश्वर गौतम |
भगवती प्रसाद चौधरी |
मिर्जापुर |
रत्नाकर मिश्रा |
कैलाश चौरसिया |
राजेश पांडेय |
भगवान दत्त उर्फ राजन पाठक |
मझवां |
डॉक्टर विनोद बिंद (निषाद पार्टी) |
रोहित शुक्ला उर्फ लल्लू |
पुष्पलता बिंद |
शिवशंकर चौबे |
चुनार |
अनुराग सिंह |
आरएस पटेल (अद-क) |
विजय कुमार सिंह |
सीमा सिंह |
मड़िहान |
रमाशंकर सिंह पटेल |
अरविंद बहादुर सिंह |
नरेंद्र कुशवाहा |
गीता कोल |
घोरावल |
अनिल कुमार मौर्य |
रमेश चंद्र दुबे |
मोहन कुशवाहा |
श्रीमती विदेश्वरी सिंह |
रॉबर्ट्सगंज |
भूपेश चौबे |
अविनाश कुशवाहा |
अविनाश शुक्ला |
कमलेश ओझा |
ओबरा |
संजीव कुमार गौड़ |
अरविंद कुमार |
सुभाष खरवार |
राम राज गोंड |
दुद्धी |
रामदुलार गोंड़ |
विजय सिंह गौड़ |
हरिराम चेरो |
बसंती पनिका |
मधुबन |
रामविलास चौहान |
उमेश चंद्र पांडेय |
नीलम सिंह कुशवाहा |
अमरेश चंंद्र पांडेय |
घोसी |
विजय राजभर |
दारा सिंह चौहान |
वसीम इकबाल |
प्रियंका यादव |
मुहम्मदाबाद गोहना |
पूनम सरोज |
राजेंद्र कुमार |
धर्म सिंह गौतम |
बनवारी राम |
मऊ |
अशोक सिंह |
अब्बास अंसारी |
भीम राजभर |
माधवेंद्र सिंह |
अतरौलिया |
प्रशांत सिंह (निषाद पार्टी) |
संग्राम सिंह यादव |
डाक्टर सरोज पांडेय |
रमेश चंद्र दुबे |
गोपालपुर |
सतेंद्र राय |
नफीस अहमद |
रमेश चंद्र यादव |
मिर्जा आलम बेग |
मुबारक |
अरविंद जायसवाल |
अखिलेश यादव |
अब्दुल सलाम |
प्रवीन मंदे |
आज़मगढ़ |
अखिलेश मिश्रा उर्फ गुड्डू |
दुर्गा प्रसाद यादव |
सुशील कुमार सिंह |
प्रवीण कुमार सिंह |
निज़ामाबाद |
मनोज यादव |
आलमबदी आजमी |
पियूष सिंह यादव |
अनिल कुमार यादव |
फूलपुर पवई |
रामसूरत राजभर |
रमाकांत यादव |
शकील अहमद |
मोहम्मद शाहिद |
दीदारगंज |
कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा |
कमलाकांत राजभर |
भूपेंद्र सिंह मुन्ना |
अवधेश सिंह |
लालगंज |
श्रीमती नीलम सोनकर |
बेचई सरोज |
आजाद अर्रिमर्दन |
श्रीमती पुष्पा भारती |
मेहनगर |
श्रीमती मंजू सरोज |
पूजा सरोज |
पंकज कुमार |
निर्मला भारती |
UP Board 10th and 12th Result: आ गया यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का ...
UP Board Result 2025: UPMSP to Announce 10th-12th Results Today at Noon, Know Details Here ...
Board 10th and 12th Result : कब जारी किया जाएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं ...
Weather Update: IMD Issues Heatwave Alert in UP, Bihar, Check Delhi-NCR Forecast ...