UP Flood : उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है और इन नदियों के किनारे बसे कई गांवों और शहरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। प्रयागराज और वाराणसी जैसे धार्मिक नगरों में भी बाढ़ का पानी भर गया है। इन शहरों की सड़कों पर अब नावें चल रही हैं। लोगों को अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ रहा है। फर्रुखाबाद समेत गंगा के किनारे बसे अन्य जिलों में भी स्थिति गंभीर है। यहां के कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं और लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video..