Valentine Week 2025: कब से शुरू होगा वैलेंटाइन वीक, यहां देखें कैलेंडर

03 Feb, 2025
Pinterest Valentine Week 2025: कब से शुरू होगा वैलेंटाइन वीक, यहां देखें कैलेंडर

Valentine Day Week Calendar 2025: फरवरी के महीने को प्यार का महीना कहा जाता है क्योंकि इस महीने में वैलेंटाइन सप्ताह मनाया जाता है। वहीं इस सप्ताह के आखिरी दिन वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे प्यार करने वालों के लिए बहुत खास माना जाता है। यह 14 फरवरी को मनाया जाता है। वहीं वैलेंटाइन वीक 7 से 14 फरवरी तक मनाया जाता है। इस पूरे सप्ताह रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, किस डे, प्रॉमिस डे और वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस सप्ताह कपल एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं और उपहार देते हैं।

7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक मनाया जाएगा वैलेंटाइन वीक

7 फरवरी - रोज डे (Rose Day)

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे होती है। यह 7 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लवर्स एक-दूसरे को गुलाब का फूल देते हैं और प्यार का इजहार करते हैं।
 
8 फरवरी - प्रपोज डे (Propose Day)
 
वैलेंटाइन के दूसरे दिन प्रपोज डे मनाया जाता है। यह 8 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन प्यार का इजहार किया जाता है। प्रपोज डे पर आप अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं।
 
9 फरवरी - चॉकलेट डे (Chocolate Day)
 
चॉकलेट डे वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन मनाया जाता है। यह 9 फरवरी को मनाया जाता है। चॉकलेट डे पर पार्टनर एक-दूसरे को चॉकलेट देते हैं। यह उनके रिश्ते में प्यार मिठास भरता है।
 
10 फरवरी - टेडी डे (Teddy Day)
 
वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन 10 फरवरी को टेडी डे मनाते हैं। इस दिन लड़के अपनी पार्टनर को टेडी गिफ्ट करते हैं। यह उपहार लड़कियों को बहुत पसंद आता है।
 
11 फरवरी - प्रॉमिस डे (Promise Day)
 
11 फरवरी को वैलेंटाइन वीक का पांचवा दिन होता है। इस दिन प्रॉमिस डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन बहुत खास होता है। इससे रिश्ता बहुत मजबूत होता है।
 
12 फरवरी - हग डे (Hug Day)
 
वैलेंटाइन डे के छठे दिन हग डे मनाया जाता है। यह दिन 12 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिन प्यार का अहसास करने के लिए बहुत खास होता है। इस दिन प्रेमी-प्रेमिका प्यार से एक-दूसरे को गले लगाकर गिले-शिकवे मिटाते हैं।
 
13 फरवरी - किस डे (Kiss Day)
 
13 फरवरी को किस डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन 13 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिन स्नेह, प्रेम और आत्मीयता को दर्शाता है।
 
14 फरवरी - वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day)
 
वैलेंटाइन डे प्यार करने वालों के लिए बहुत खास होता है। यह दिन 14 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन पार्टनर एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं और इस दिन को एक-दूसरे के लिए खास बनाते हैं।

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK