Valentine's Day 2025: वैलेंटाइन डे प्यार करने वालों के लिए बहुत खास माना जाता है। इस दिन को अपने पार्टनर के लिए यादगार बनाने के लिए किसी खूबसूरत जगह पर घूमने जा सकते हैं। यहां आप अपने पार्टनर के साथ खुबसूरत पल बिता सकते हैं। आप झीलों की नगरी उदयपुर, बर्फीली पहाड़ियां या समुद्र किनारे जा सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ इस खास दिन को यादगार बनाइए और अपने रिश्ते को और मजबूत बनाइए। आप वैलेंटाइन डे के दिन इन खास जगह पर जा सकते हैं।
उदयपुर, राजस्थान
वैलेंटाइन डे पर आप उदयपुर जा सकते हैं जो कि राजस्थान में है। उदयपुर को झीलों का शहर भी कहा जाता हैं। यह जगह झीलों, महलों और भारतीय इतिहास से जुड़ा हुआ है। झील के किनारे कैंडल लाइट डिनर का मजा आपके वैलेंटाइन डे को और खास बना सकता है।
शिमला, हिमाचल प्रदेश
इस बाद आप वैलेंटाइन डे पर बर्फीली वादियों में जा सकते हैं औश्र इस वैलेंटाइन को और भी रोमांटिक बना सकते हैं। शिमला जाना एक बेहतरीन आइडिया हो सकता है। बर्फ से ढकी पहाड़ियां, मॉल रोड पर वॉक, और एडवेंचर स्पोर्ट्स आपको वैलेंटाइन और भी खूबसूरत बना देंगे।
गोवा
गोवा एक बहुत ही सुंदर जगह है। वैलेंटाइन डे पर आप अपने पार्टनर के साथ कैंडल लाइट डिनर, वाटर स्पोर्ट्स, और सनसेट व्यू का का आनंद यहां ले सकते हैं। समुद्र किनारे आप अपना वैलेंटाइन डे मना सकते हैं।
मनाली, हिमाचल प्रदेश
वैलेंटाइन डे पर मनाली कपल्स के लिए एक परफेक्ट रोमांटिक डेस्टिनेशन है। आप यहां अपने पार्टनर के साथ स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग या सिम्पली बर्फबारी का मजा ले सकते हैं। यह जगह आपके स्पेशल दिन को यादगार बना देगी।
केरल
केरल एक बहुत खूबसूरत जगह है यहां पर प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। यहां हरियाली, शांत वातावरण और स्वादिष्ट सी-फूड आपको बहुत पसंद आएगा।
आगरा, उत्तर प्रदेश
आगरा का ताजमहल प्यार की निशानी है। यहां देश-विदेश से लोग घूमने आते हैं। आप इस बार यहां वैलेंटाइन डे मना सकते हैं। अगर आप अपने प्यार का इजहार किसी ऐतिहासिक जगह पर करना चाहते हैं, तो ताजमहल से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। ताजमहल के अलावा, आप मेहताब बाग और फतेहपुर सीकरी भी घूम सकते हैं।
अंडमान और निकोबार
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह वैलेंटाइन डे मनाने का एक बेहतरीन ऑप्शन है। आप अपने पार्टनर के साथ सफेद रेत वाले समुद्र तटों पर रोमांटिक समय बिता सकते हैं। यह जगह स्कूबा डाइविंग, खूबसूरत समुद्र तटों के लिए और वाटर स्पोर्ट्स के लिए मशहूर हैं।
कसौली, हिमाचल प्रदेश
वैलेंटाइन डे मनाने के लिए कसौली बेस्ट चॉइस है। यहां की मंकी पॉइंट, गिल्बर्ट ट्रेल और सनसेट पॉइंट जैसी जगहें आपके वैलेंटाइन को खास बना देंगी। कसौली में आप एक शांत और रोमांटिक छुट्टी का आनंद ले सकते हैं।