Vikas Dubey Arrested in Ujjain: विकास दूबे को MP के उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कई दिनों से इस आरोपी की तलाश में जुटी थी। उस पर पांच लाख का इनाम भी घोषित किया गया था। विकास दुबे जब उज्जैन के महाकाल मंदिर जा रहा था, तब उसे एक सुरक्षाकर्मी ने पहचान लिया। उसने वीवीआईपी दर्शनों की पर्ची में अपना सही नाम और मोबाइल नंबर लिखाया। आपको बता दें कि विकास दुबे दर्शन के लिए उज्जैन के महाकाल मंदिर आया था। जहां से उसे गिरफ्त में लिया गया है। विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की। इसकी जानकारी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके दी।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, मैंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी श्री आदित्यनाथ जी से बात कर ली है। शीघ्र आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी। मध्य प्रदेश पुलिस, विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी। बता दें कि गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस को इंटेलिजेंस से कुख्यात अपराधी विकास दुबे के उज्जैन आने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर महाकाल थाना पुलिस ने विकास की गिरफ्तारी की है। भोपाल से बड़े पुलिस अधिकारी उज्जैन आ सकते हैं। गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद अब उत्तर प्रदेश पुलिस भी मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो गई है। ऐसे में उसे न्यायालय में पेश कर यूपी पुलिस उसकी प्रोडक्शन रिमांड मांगेगी। मालूम हो कि कानपुर में कुख्यात अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर के दौरान हुए खूनी संघर्ष में सीओ सहित पुलिस के आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। अपराधियों ने पुलिस बल को चारों ओर से घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी और आठ जवानों को मौत के घाट उतार दिया था।
Ram Navami Violence: Clashes Broke Out During Ram Navami Procession in Kanpur, Rumours of Stone ...
World Wildlife Day : शेरों की सफारी पर PM Modi सामने आया दिलचस्प ...
Kanpur में 'Drishyam कांड', महिला को DM आवास के पास गाड़ा, कैसे हुआ ...
Kanpur Etawah Highway पर बड़ा हादसा, डंपर में घुसी कार, 5 लोगों की ...