Mahendra Singh Dhoni Viral Video : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुए लगभग 3 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन उनका फैन-बेस कम नहीं हुआ है। हाल ही में माही की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। 5 बार ट्रॉफी जीतकर चेन्नई की टीम ने सबसे ज्यादा आईपीएल जीतने के मुंबई के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। घुटने की परेशानी के साथ पूरा टूर्नामेंट खेलने के बाद धोनी ने इसकी सर्जरी कराई। अब उनका एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
View this post on Instagram
आईपीएल 2023 की शुरुआत में ही घुटने की चोट की वजह से परेशानी में दिखे माही ने बिना एक भी मैच मिस किए पूरा टूर्नामेंट खेल लिया। 5वीं बार चेन्नई को आईपीएल ट्रॉफी दिलाने वाले माही ने सीजन के बाद घुटने का ऑपरेशन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में कराया था। ऋषभ पंत के घुटने की सर्जरी करने वाले डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने ही माही का भी ऑपरेशन किया। सर्जरी के बाद धोनी का पहला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को धोनी की पत्नी साक्षी ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि माही अपनी बेटी के साथ मिलकर पालतू कुत्तों के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। धोनी अक्सर अपने परिवार के साथ समय बिताते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।