Viral Video: भारत में स्ट्रीट फूड खाने वालों की संख्या बहुत ही ज्यादा है। तो वहीं दूसरी तरफ स्ट्रीट फूड बेचने के लिए कॉम्पटीशन भी बहुत बढ़ चुका है। जिसकी वजह से दुकानदारों को अलग अलग तरकीब लगाकर फूड बेचना पड़ता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पराठे वाले का अनोखा स्टाइल वायरल हो रहा है। वायरल हो रही वीडियो में शख्स धोबी स्टाइल में पराठा बना रहा है। धोबी स्टाइल इसलिए क्योंकि वो पराठे को सेकने के बाद उसे बुरी तरह से हाथ से पीटता हुआ भी नजर आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पराठा बनाने का वायरल हो रहा वीडियो कोलकाता का है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बन रहे पराठे का नाम है ‘पिटाई पाराठा’। वीडियो के नीचे लिखे कैप्शन से पता चलता है कि ये कोलकाता का वीडियो है। पराठे बनाने का ये अनोखा तरीका कुछ लोगों को पसंद आ रहा है तो कई लोग इसकी बुराई भी कर रहे हैं। धोबी स्टाइल में पराठा बना रहा शख्स पराठे को पहले बुरी तरह से पीटता है उसके बाद उसे तोल कर सब्जी और एक अंडे के साथ खाने के लिए सर्व करता है।
ये वीडियो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर @_.foodie_insaan._ नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर 2 लाख 54 हजार से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं। इस पेज पर ये वीडियो 28 फरवरी को पोस्ट किया गया था। लेकिन ये वीडियो कब का है इस बात की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन वीडियो को देखकर लोग इसपर मजेदार कमेंट कर रहें हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा जस्टिस फॉर पराठा तो वहीं एक अन्य यूजर ने तो हाइजीन की बात कर रहे लोगों को लंबा ज्ञान दे डाला। उसने लिखा ‘स्वच्छता के बारे में बात करने वाले सभी लोगों के लिए: हम इटालियंस को बिना दस्ताने पहने पास्ता बनाते हुए सैकड़ों रील देखते हैं और कोई भी स्वच्छता के बारे में कुछ भी उल्लेख नहीं करता है। तो जब हम किसी भारतीय व्यक्ति को ऐसा कुछ करते हुए देखते हैं तो हम स्वचालित रूप से यह क्यों कहते हैं कि भोजन स्वच्छ नहीं है? बस सोच रहा’। इस तरह से बनते हुए पराठे को देखकर आप क्या सोचते हैं।
डिस्क्लेमर- जागरण टीवी इस वायरल खबर के स्थान और समय की पुष्टि नहीं करता है।
Viral Video: विदेशियों ने गोलगप्पे खाकर दिए मज़ेदार रिएक्शन, सोशल मिडिया पर वायरल ...
Ambedkar Jayanti 2025: मंच पर साथ दिखे CM Rekha Gupta और Rahul Gandhi ...
Imran Masood On Waqf: वक्फ कानून पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा ...
Mother of 3 Children, Changes Her Religion To Marry A 17-Yr Student In Amroha, UP ...