Waqf Amendment Bill: वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों से पास हो गया है। जिसके बाद इस बिल का काफी विरोध हो रहा है। सभी विपक्षी नेता ने इस बिल पर नाराजगी जताई है और सरकार को घेरते नजर आए हैं। लेकिन कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने इस पूरे मुद्दे पर चुप्पी साधी है। इस पर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने प्रियंका गांधी की लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान अनुपस्थिति पर असंतोष व्यक्त किया है और राहुल गांधी की चुप्पी पर भी सवाल उठाया है। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें यह वीडियो...