Weather Update: दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में भयंकर गर्मी का कहर जारी है। इस साल गर्मी ने पिछले नौ सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। लू के कारण परेशानी बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में भयानक गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। इतनी भयंकर गर्मी के बाद भी राहत दिखाई नहीं दे रही है। मौसम विभाग की मानें तो इस बाद मानसून देर से आने की संभावना जताई जा रही है। 20 जून तक मानसून के आने की संभावना है। मौसम के बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें यह वीडियो...