Weather Update: दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में प्रचंड गर्मी के कारण हाल बेहाल है। इसी बीच एक राहत की खबर है। दिल्ली में इस बार मानसून समय से पहले आ सकता है। मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस सप्ताह फिर से गति पकड़ ली है। इससे संभवना जताई जा रही है कि मानसून सामान्य तिथियों से काफी पहले यानी 25 जून तक दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत के अधिकतर हिस्सों में पहुंच जाएगा। यदि ऐसा हुआ तो ऐसा आठवीं बार होगा जब जून में ही मानसून आ जाए और 16 साल के दौरान यह लगातार चौथा साल होगा, जब मानसून समय से पहले आ जाएगा। मौसम के बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें यह वीडियो...