Women's Day 2022: महज दो दिन में Indore की कलाकार ने महिला दिवस पर बनाई 12,000 Sq Feet की अद्भुत रंगोली- watch video

08 Mar, 2022

Women's Day 2022: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को एक थीम के साथ पूरे विश्व में मनाया जाता है। महिलाओं के प्रति सम्मान, पशंसा और उनके आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव को मनाने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम ‘जेंडर इक्वैलिटी फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो’ यानी एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता है।  

 

महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करते हुए यह रंगोली बनाई- शिखा शर्मा

वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इंदौर की एक कलाकार ने कई तरह की पोट्रेट बनाई है। जो वाकई बहुत सुंदर लग रही है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर इंदौर की कलाकार शिखा शर्मा ने इंदौर में 12 हजार वर्ग फुट की रंगोली बनाई। इस रंगोली को शिखा सहित 20 लोगों ने दो दिनों में बनाया। कलाकारों ने अपनी रंगोली के माध्यम से महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया।  शिखा शर्मा ने कहा, "हमने इस रंगोली को दो दिनों में पूरा किया। महिला दिवस के अवसर पर हमने महिला सशक्तिकरण को प्रदर्शित करते हुए यह रंगोली बनाई है।  

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK