World Art Day 2025: विश्व कला दिवस हर साल 15 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य कला के महत्व को पहचानना है और कला की अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना है। कला के माध्यम से समाज में रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। यह दिन महान चित्रकार लियोनार्डाे द विंची की जयंती के उपलक्ष्य में चुना गया है, जो न केवल एक महान कलाकार थे। बल्कि वैज्ञानिक, गणितज्ञ और आविष्कारक भी थे। विश्व कला दिवस एक ऐसा अवसर है जो हमें यह याद दिलाता है कि कला केवल चित्र बनाना नहीं, बल्कि एक सोच, एक दृष्टिकोण और एक माध्यम है जो दुनिया को सुंदर, सोचने योग्य और सहनशील बनाता है। यह दिन सभी कलाकारों और कला प्रेमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम।
विश्व कला दिवस का इतिहास
विश्व कला दिवस महान चित्रकार लियोनार्डाे द विंची की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2012 में इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ आर्ट द्वारा की गई थी। एसोसिएशन ऑफ आर्ट ने यूनेस्को के सहयोग से इस दिन को वैश्विक रूप से कला के सम्मान में समर्पित करने का निर्णय लिया। इसलिए यह तारीख चुनी गई। लयोनार्डाे द विंची का जन्म 15 अप्रैल 1452 को हुआ था। विंची बहुआयामी प्रतिभा और रचनात्मकता के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इसलिए यह विश्व कला दिवस के दिन मनाया जाता है।
विश्व कला दिवस 2025 की थीम
विश्व कला दिवस पर हर साल कोई न कोई थीम घोषित की जाती है। इस थीम का उद्देश्य है कला के माध्यम से विविधताओं में एकता स्थापित करना, चाहे वह संस्कृति, भाषा या भौगोलिक सीमाओं में हो। विश्व कला दिवस 2025 की थीम ‘‘अभिव्यक्ति का उद्यान कला के माध्यम से समुदाय का विकास करना।’’
विश्व कला दिवस का महत्व
विश्व कला दिवस का कलाप्रेमियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। कला केवल सौंदर्य या अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज की संस्कृति, भावनाओं और सोच को दर्शाने का एक ज़रिया भी है। इस दिन का उद्देश्य रचनात्मकता को बढ़ावा देना है और कला के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन को प्रेरित करना है। इस दिन के माध्यम से स्थानीय और वैश्विक कलाकारों को मंच देना है। इसके अलावा शांति, सहिष्णुता और आपसी समझ को प्रोत्साहित करना है। इस दिन स्कूलों, कॉलेजों, आर्ट गैलरीज़ और सांस्कृतिक संस्थानों में प्रदर्शनी, वर्कशॉप, लाइव पेंटिंग इवेंट्स और कला आधारित चर्चाएं आयोजित की जाती हैं।