World Chocolate Day 2025 : चॉकलेट दुनिया की सबसे लोकप्रिय मिठाई हैं। हर साल 3 मिलियन टन से ज्यादा कोको उगाते और खाते हैं। चॉकलेट पूरे साल सारी दुनिया में बनाई और खाई जाती है। चॉकलेट बनाने की प्रक्रिया काफी लंबी होती है। इसके लिए सबसे पहले कोको बीन्स को उगाया जाता है जो कि बहुत कड़वे होते हैं। पेड़ से तोड़ने के बाद इन्हें कई प्रक्रियाओं से गुजारा जाता है। जिसमें इसे भूनना, छिलना, गर्म करना आदि शामिल है। इसके बाद चॉकलेट को खाने लायक बनाया जाता है। अब चॉकलेट अलग-अलग फ्लेवर में भी आती है। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास और महत्व।
विश्व चॉकलेट दिवस इतिहास
चॉकलेट का इतिहास करीब 2500 वर्ष पुराना है। वर्ल्ड चॉकलेट दिवस 1550 में यूरोप में चॉकलेट की शुरुआत के वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। हालांकि चॉकलेट की खोज 2000 साल पहले अमेरिका के रेन फॉरेस्ट में की गई थी। वहीं चॉकलेट दिवस पहली बार 7 जुलाई 2009 में मनाया गया था। चॉकलेट थियोब्रोमा ककोआ ट्री के बीज से तैयार किया जाता है। इसकी मैक्सिको, सेंट्रल अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग में खेती की जाती है। इसके बीच काफी कड़वे होते है। चॉकलेट से सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं।
विश्व चॉकलेट दिवस महत्व
चॉकलेट को अक्सर खुशी के मौके पर खाया जाता है। वहीं चॉकलेट डे पर चॉकलेट को उपहार में दिया जाता है। चॉकलेट खुशी और सेलिब्रेशन का प्रतीक माना जाता है। चॉकलेट खाने कई फायदे होते हैं। इससे तनाव दूर होता है। चॉकलेट ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। डार्क चॉकलेट से वजन कम होता है। चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट्स होता है यह ह्रदय रोग के खतरों को कम करता है। चॉकलेट में फ्लेवनॉल पाया जाता है, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है। इस दिन को लोग एक- दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट देते हैं।