World Earth Day 2025: कब मनाया जाता है विश्व पृथ्वी दिवस, जानें इतिहास, थीम और महत्व

19 Apr, 2025
Pinterest World Earth Day 2025: कब मनाया जाता है विश्व पृथ्वी दिवस, जानें इतिहास, थीम और महत्व

World Earth Day 2025: विश्व पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। पृथ्वी हमारा घर है इसलिए इसे सुरक्षित और संरक्षित करने की जिम्मेदारी हमारी है। विश्व पृथ्वी दिवस को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। इस दिन के माध्यम से लोगों को ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरण प्रदूषण और पृथ्वी संरक्षण के मुद्दे के लिए लोगों को जागरुक करना है। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, थीम, महत्व और कैसे मनाएं यह दिन।

विश्व पृथ्वी दिवस का इतिहास

विश्व पृथ्वी दिवस पहली बार 22 अप्रैल, 1970 को मनाया गया था। इसकी शुरुआत अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने की थी। इसे आधुनिक पर्यावरण आंदोलन की पहल के रूप में देखा जाता है। इस आंदोलन में 192 देशों में अरबों लोगों ने भाग लिया। तब से यह दिन हर साल दुनियाभर में मनाया जाता है और लोगों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जाते हैं। 

विश्व पृथ्वी दिवस 2025 की थीम

विश्व पृथ्वी दिवस पर हर साल कोई न कोई थीम निर्धारित की जाती है जो उस समय समस्याओं पर केंद्रित होती है। विश्व पृथ्वी दिवस 2025 की थीम ‘हमारी शक्ति, हमारा ग्रह’ है। यह थीम जलवायु परिवर्तन और हमारे पर्यावरण के दुरुपयोग से निपटने के लिए और पर्यावरण के लिए जागरूकता फैलाने पर आधारित है। 

विश्व पृथ्वी दिवस का महत्व

विश्व पृथ्वी दिवस का बहुत महत्व है। इस दिन के माध्यम से पर्यावरण संबंधी मुद्दों को समझा जा सकता है। प्रदूषण, वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन और लुप्तप्राय प्रजातियों के बारे में बात करके उसके लिए जागरुकता फैलाई जा सकती है। यह दिवस हमें ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण प्रदूषण जैसी समस्याओं से निपटने के लिए पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह दिन व्यक्तियों, समुदायों और सरकारों को पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए प्रोत्साहित करता है।

कैसे मनाएं विश्व पृथ्वी दिवस

विश्व पृथ्वी दिवस को मनाने के लिए आप इंटरनेट के माध्यम से लोगों को जागरुक कर सकते हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर सकते हैं। इसके अलावा ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण प्रदूषण पृथ्वी पर एक गंभीर समस्या है इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दिन पेड़ लगा सकते हैं। विश्व पृथ्वी दिवस पर कॉलेज, स्कूल सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं।
 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK