World Earth Day 2025: विश्व पृथ्वी दिवस पर प्रकृति को बचाने के प्रेरणादायक कोट्स और स्लोगन

19 Apr, 2025
Pinterest World Earth Day 2025: विश्व पृथ्वी दिवस पर प्रकृति को बचाने के प्रेरणादायक कोट्स और स्लोगन

World Earth Day 2025: विश्व पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व पृथ्वी दिवस को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।  विश्व पृथ्वी दिवस 2025 की थीम ‘हमारी शक्ति, हमारा ग्रह’ है। इस दिन के माध्यम से पर्यावरण संबंधी मुद्दों को समझा जा सकता है। प्रदूषण, वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन और लुप्तप्राय प्रजातियों के बारे में बात करके उसके लिए जागरुकता फैलाई जा सकती है। विश्व पृथ्वी दिवस पर कॉलेज, स्कूल सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। आइए जानते हैं विश्व पृथ्वी दिवस के कोट्स और स्लोगन।
 

विश्व पृथ्वी दिवस के कोट्स (World Earth Day Quotes)

 

हम पृथ्वी पर जीवन की देखभाल करने के लिए हैं। हम पृथ्वी पर एक-दूसरे की देखभाल करने के लिए हैं।

सूर्य किसी गाँव को सिर्फ़ इसलिए नहीं भूलता क्योंकि वह छोटा है।
 
पृथ्वी हमेशा बदलती रहती है, हमारे अस्तित्व के साथ खुद को समायोजित करती रहती है। हर युग अनूठी चुनौतियों से भरा होता है।
 
प्रकृति मुफ़्त में भोजन देती है, लेकिन सिर्फ़ इस शर्त पर कि हम अपनी लालसाओं पर नियंत्रण रखें।
 
यह पृथ्वी दिवस है। मुझे आश्चर्य है कि क्या हम बदलाव के लिए लोगों से ज़्यादा पेड़ लगा सकते हैं?
 
प्रकृति जल्दी नहीं करती, फिर भी सब कुछ पूरा हो जाता है।
 
हमें प्रकृति को अपना रास्ता अपनाने देना चाहिए। वह अपना काम हमसे बेहतर समझती है।
 
प्रकृति को गहराई से देखें, और फिर आप सब कुछ बेहतर समझ पाएंगे।
 
अगर पर्यावरण खुशनुमा है, तो लोग हंसेंगे और आपका दुख दूर हो जाएगा।
 
पृथ्वी वह है जो हम सभी में समान है।
 
चमत्कार हवा में उड़ना या पानी पर चलना नहीं है, बल्कि धरती पर चलना है।
 
हमें बस जागना है और बदलाव लाना है
 
हम अभी भी प्रकृति ने जो कुछ हमें बताया है, उसका एक हज़ारवाँ हिस्सा भी नहीं जानते।
 
दुनिया को आपने जैसा पाया है, उससे बेहतर छोड़ने के लिए, कभी-कभी आपको दूसरे लोगों का कचरा उठाना पड़ता है।
 
हल्के नीले बिंदु को संरक्षित और संजोए रखें, यह एकमात्र घर है जिसे हमने कभी जाना है।
 

विश्व पृथ्वी दिवस के स्लोगन (World Earth Day Slogans)

 

पृथ्वी प्रेम की है हकदार, उसके साथ न करें दुर्व्यवहार
 
जब हम वृक्ष लगाएंगे तभी तो पृथ्वी को बचा पाएंगे
 
धरती को यदि मानो माता, साफ-सफाई से रखो नाता
 
पृथ्वी है जीवन का सार, इसके प्रति रखो निश्छल प्यार
 
पृथ्वी की सुरक्षा हम सब पर है क्योंकि यह हम सबका घर है
 
पेड़ लगा कर प्रदूषण घटाएं, धरती को हम स्वर्ग बनाएं
 
पृथ्वी है हम सब की जान जिसका हम सबको करना चाहिए सम्मान
 
पृथ्वी को सुन्दर बनाओ, हर जगह कूड़ा-कचरा ना फैलाओ
 
जीवन को अच्छा बनाना है तो पृथ्वी को हरा भरा बनाना है 
 
आओ मिलकर करें पृथ्वी को बचाने का काम, ताकि विश्व भर में हो हम सब का नाम
 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK