World Environment Day 2025 : कब मनाया जाएगा विश्व पर्यावरण दिवस? जानें इतिहास, थीम और महत्व

05 Jun, 2025
Pinterest World Environment Day 2025 : कब मनाया जाएगा विश्व पर्यावरण दिवस? जानें इतिहास, थीम और महत्व

World Environment Day 2025 : विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। यह दिन पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से मनाया जाता है। पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास बहुत जरूरी है। जितना समाज का विकास आवश्यक है उतना ही पर्यावरण संरक्षण भी जरूरी है। इस दिन के माध्यम से पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास थीम और महत्व।

विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन किया। इस सम्मेलन में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। यह सम्मेलन 1972 में मनाया गया था। तब से हर साल यह दिवस 5 जून को मनाया जाता है जिसकी मेजबानी एक नया देश करता है। पहला विश्व पर्यावरण दिवस 1973 में ‘केवल एक पृथ्वी’ विषय के साथ मनाया गया था।

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम

विश्व पर्यावरण दिवस पर हर साल किसी विशेष थीम के साथ मनाया जाता है, जो उस समय की समस्याओं पर आधारित होती हैं। विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम ‘प्लास्टिक प्रदूषण का अंत’ है। यह थीम प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने पर केंद्रित है। प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बहुत घातक है।

विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व

विश्व पर्यावरण दिवस का बहुत महत्व है। इस दिन के माध्यम से पर्यावरण को लेकर वैश्विक जागरूकता फैलाई जाती है। जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, वनों की कटाई, जैव विविधता हानि और जल की कमी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की जाती है और इसके समाधान खोजे जाते हैं। यह दिन पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के महत्व को लेकर जागरुक करता है। इस दिन के द्वारा व्यक्तियों, समुदायों और संगठनों को पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
 
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट, लोक मान्यताओं और अन्य माध्यमों से ली गई है। जागरण टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK