World Oceans Day 2025 : विश्व महासागर दिवस हर साल 8 जून को मनाया जाता है। इस दिन के माध्यम से प्रकृति और मानव जीवन के गहरे संबंध को समझने की कोशिश की जाती है। महासागर मानव को भोजन, जलवायु, रोजगार और जीवनदायिनी हवा प्रदान करते हैं इसलिए महासागर जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। संरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है। इस दिन का उद्देश्य महासागरों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है और मुद्री पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा के लिए वैश्विक सहयोग को प्रोत्साहित करना है। महासागर प्रदूषण, प्लास्टिक कचरे, अत्यधिक शिकार और जलवायु परिवर्तन से बुरी तरह प्रभावित हैं जबकि पृथ्वी पर मिलने वाली ऑक्सीजन का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा भी महासागर ही प्रदान करते हैं। आइए जानते है इस दिन का इतिहास, थीम और महत्व।
विश्व महासागर दिवस का इतिहास
विश्व महासागर दिवस 1992 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित Earth Summit के दौरान मानने का प्रस्ताव रखा था। यह प्रस्ताव कनाडा सरकार ने रखा था। संयुक्त राष्ट्र महासभा साल 2008 में आधिकारिक रूप से 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाने की घोषणा की। तब से हर साल दुनियाभर में मनाया जाता है।
विश्व महासागर दिवस 2025 की थीम
हर साल विश्व महासागर दिवस पर कोई विशेष थीम की घोषणा की जाती है जो उस समय की समस्याओं पर केंद्रित होती है। इस साल विश्व महासागर दिवस 2025 की थीम “Sustainable Fishing Means More” है।
विश्व महासागर दिवस का महत्व
विश्व महासागर दिवस पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। महासागर से लाखों लोगों की आजीविका प्राप्त होती है। यह रोजगार के साथ भोजन भी प्रदान करते हैं। समुद्री जैव विविधता का संरक्षण भी बेहद आवश्यक है। महासागरीय जलवायु नियंत्रण और कार्बन अवशोषण में अहम भूमिका निभाते हैं। प्लास्टिक और अन्य प्रदूषण से महासागर को बचाने की प्रेरणा मिलती है। इस दिन के माध्यम से लोगों को महासागर के महत्व को जानने के प्रेरणा मिलती है।