World Red Cross Day 2025: हर साल 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया जाता है। इस दिन रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी डुनांट का जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है मानवता, निष्पक्षता और तटस्थता के सिद्धांतों के प्रति समर्पित होना। हेनरी डुनांट ने 1859 में इटली के सोलफेरिनो युद्ध में घायल सैनिकों की दुर्दशा देखकर इस वैश्विक मानवीय संगठन की कल्पना की थी। आइए जानते हैं इस दिन की थीम, इतिहास और महत्व।
विश्व रेडक्रॉस दिवस का इतिहास
रेडक्रॉस आंदोलन की शुरुआत 1863 में स्विट्जरलैंड के जिनेवा में हुई थी और दिन को पहली बार 8 मई 1948 में पहली बार विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया ताकि दुनियाभर में रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसाइटी के काम को मान्यता दी जा सके। विश्व रेडक्रॉस दिवस रेड क्रॉस आंदोलन के जनक जीन हेनरी डुनांट के जन्म दिवस के रुप में भी मनाया जाता है। उन्हें 1901 में शांति के लिए नोबेल पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था। इस दिन का उद्देश्य युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं में घायल और पीड़ित लोगों की मदद करना है। यह संगठन स्वास्थ्य सेवाओं, रक्तदान अभियान, आपदा प्रबंधन और शरणार्थी सहायता करता है।
विश्व रेडक्रॉस दिवस 2025 की थीम
हर साल विश्व रेडक्रॉस दिवस पर एक खास थीम की घोषणा की जाती है। यह थीम उस समय की समस्याओं पर आधारित होती है। जो वैश्विक चुनौतियों और संगठन के योगदान को उजागर करती है। विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस 2025 का आधिकारिक विषय ‘मानवता को जीवित रखना’ है।
विश्व रेडक्रॉस दिवस का महत्व
विश्व रेडक्रॉस दिवस का समाज में बहुत महत्व है। यह संगठन हर व्यक्ति को मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूक करने में मदद करता है। रेडक्रॉस संगठन का उद्देश्य जाति, धर्म, भाषा या राजनीति से परे जाकर जरूरतमंदों की मदद करना है। इस दिन के माध्यम से करोड़ों लोगों को आपदा राहत, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा प्रदान करने का संकल्प लिया जाता है। यह दिन हमें स्वयं भी करुणा और सेवा के कार्यों में भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। आज रेडक्रॉस 190 से अधिक देशों में सक्रिय है।