World Religion Day 2025: विश्व धर्म दिवस हर साल जनवरी के तीसरे रविवार के दिन मनाया जाता है, साल 2025 में यह दिवस 19 जनवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दुनिया भर में धार्मिक और सांस्कृतिक विविधताओं के बीच सम्मान और समझ को बढ़ावा देना है। यह दिवस खास तौर पर विभिन्न धर्मों के अनुयायियों के बीच संवाद, आपसी समझ और सहिष्णुता को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन की थीम इतिहास और महत्व।
विश्व धर्म दिवस इतिहास
विश्व धर्म दिवस की शुरुआत 1950 में संयुक्त राज्य अमेरिका के बहाईयों की राष्ट्रीय आध्यात्मिक सभा द्वारा की गई थी, जिसे हर साल जनवरी के तीसरे रविवार को दुनिया भर में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य धार्मिक सद्भाव और विश्व शांति बनाए रखना है। इसके बाद यह दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धार्मिक विविधताओं के महत्व और उन्हें सम्मान देने के उद्देश्य से मनाया जाने लगा। यह हमें यह याद दिलाता है कि धर्म एक व्यक्तिगत आस्था का विषय है और हमें सभी धर्मों का सम्मान करते हुए एक शांतिपूर्ण समाज की दिशा में काम करना चाहिए।
विश्व धर्म दिवस महत्व
विश्व धर्म दिवस का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में धार्मिक भेदभाव और संघर्षों को समाप्त करना है। यह दिवस धार्मिक सहिष्णुता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है, ताकि विभिन्न धर्मों के लोग आपस में शांति, सहयोग और समझ से रह सकें। यह एक ऐसा मंच है जहाँ धर्मों के बीच समानता, सम्मान और सह-अस्तित्व को बढ़ावा दिया जाता है। इस दिन, लोगों को यह समझाने की कोशिश की जाती है कि धर्म एक व्यक्तिगत आस्था का मामला है और किसी भी धर्म को नफरत या हिंसा का कारण नहीं बनाना चाहिए। इसके अलावा, यह दिवस धार्मिक शिक्षा, समुदायों के बीच संवाद और विश्वास की साझेदारी को प्रोत्साहित करता है। विश्व धर्म दिवस समाज में धार्मिक विविधता और सहिष्णुता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
विश्व धर्म दिवस 2025 की थीम
हर साल इस दिन की एक विशेष थीम होती है, जो उस वर्ष के उद्देश्य और संदेश को प्रदर्शित करती है। यह थीम लोगों को यह सिखाने की कोशिश करती है कि धार्मिक विविधता को सम्मान देना और उसे समझना वैश्विक शांति के लिए बेहद जरूरी है। हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए।