World Water Day 2025: विश्व जल दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को जल संकट के बारे में समझाना है और उसके प्रभावों के बारे में जागरूक करना है। पानी जीवन के लिए बहुत आवश्यक है लेकिन दुनिया के कई देशों में लोग स्वच्छ पेयजल से वंचित हैं। पानी के बिना जीवन के की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। विश्व जल दिवस के माध्यम से पानी के संरक्षण, जागरूकता और सतत उपयोग को बढ़ावा मिलता है। पानी को बचाना और पानी के महत्व को समझाने के लिए विश्व जल दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन की थीम, इतिहास और महत्व।
विश्व जल दिवस का इतिहास
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व जल दिवस की शुरुआत 1992 में की थी। ब्राजील के रियो डी जनेरियो में 1992 में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण और विकास सम्मेलन में जल संरक्षण की आवश्यकता को समझते हुए इस दिवस को मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। विश्व जल दिवस आधिकारिक रूप से 1993 में पहली बार मनाया गया था।
विश्व जल दिवस 2025 थीम
विश्व जल दिवस पर हर साल विशेष थीम होती है। जो पानी से जुड़े किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर केंद्रित होती है। विश्व जल दिवस 2025 की थीम ‘ग्लेशियर संरक्षण’ है। यह थीम ग्लेशियर संरक्षण पर आधारित है। विश्व जल दिवस हमें जल की महत्ता और उसकी उपलब्धता के प्रति जागरूक करता है। पानी की बचत, प्रदूषण रोकने और सभी के लिए स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के प्रयासों को तेज करना है।
विश्व जल दिवस का महत्व और उद्देश्य
पृथ्वी पानी के लिए बहुत जरूरी है। जल के महत्व को समझने और जल संकट के बचने के लिए विश्व जल दिवस मनाया जाता है। इस दिन के माध्यम से लोगों को पानी की बचत और उसके महत्व के प्रति जागरूक करना है। जल संकट पर ध्यान आकर्षित करना है। जल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों की समस्याओं को उजागर करना है। जल संसाधनों की देखभाल से पारिस्थितिकी तंत्र का संतुलन बना रहता है। इसलिए लोगों को पानी बचाने और उसका विवेकपूर्ण उपयोग करने के लिए जागरूक किया जाता है। पानी सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह स्वच्छ और सुरक्षित पानी स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।