Akshaya Tritiya 2025 Date: अक्षय तृतीया का बहुत महत्व होता है। यह दिन शुभ और मांगलिक कार्य के लिए अच्छा माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन विवाह, गृह प्रवेश और सोना-चांदी खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। इस दिन दान करना भी शुभ माना जाता है। दान करने से घर में सुख-समृद्धि का आती है। इस दिन आखा तीज नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व।
अक्षय तृतीया का बहुत महत्व है। इस दिन मां लक्ष्मी, गणेश जी और धन के देवता है की पूजा की जाती है। इस दिन सोना या चांदी खरीदना शुभ माना जाना जाता है। इस दिन शुभ कार्य करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस दिन ऋषि जमदग्नि और राजकुमारी रेणुका के घर उनके पुत्र भगवान परशुराम ने जन्म लिया था। अक्षय तृतीया के दिन परशुराम जयंती भी मनाई जाती है। अक्षय तृतीया से सतयुग की शुरुआत भी मानी जाती है इसके अलावा यह भी मान्यता है कि अक्षय तृतीया से ही वेद व्यास जी ने महाभारत लिखने की शुरुआत की थी।
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट, लोक मान्यताओं और अन्य माध्यमों से ली गई है। जागरण टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।