Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। इस साल 30 अप्रैल 2025 को यह पर्व मनाया जाएगा। कोई भी शुभ कार्य इस दिन किए जा सकते हैं। इस साल गजकेसरी योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहे हैं। यह योग कुछ राशि के जातकों के लिए विशेष फलदायी हैं। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया के दिन किन राशि के जातकों को मिलेगी सुख-समृद्धि और शांति।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए इस बार अक्षय तृतीया शुभ होने वाली है। कारोबारियों के लिए यह दिन खास होगा। व्यापार बढ़ेगा। वहीं नौकरी करने वालों को सफलता मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश भी कर सकते हैं। व्यापरियों के लिए यह दिन काफी अच्छा रहने वाला है।
कर्क राशि
अक्षय तृतीया के दिन कर्क राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। नए अवसर प्राप्त होंगे। धन का लाभ होगा। किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। करियर में सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय बढ़ेगा। सोने-चांदी, रियल एस्टेट और ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में कार्य करने वाले जातकों के लिए सुनहरा मौका है। धन लाभ के संकेत है। सफलता के नए मार्ग खुलेंगे।
तुला राशि
अक्षय तृतीया का दिन तुला राशि के जातकों के लिए शानदार होने वाला है। धन लाभ की संभावना है। रुका हुआ धन मिलेगा साथ ही लंबे समय से चल रही समस्याओं का समाधान होगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। नई संपत्ति या वाहन खरीद सकते हैं। जीवन में सकारात्मकता का संचार होगा।
मकर राशि
अक्षय तृतीया पर मकर राशि के जातकों को लाभ होने वाला है। मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक उन्नति होगी। धन के नए रास्ते खुलेंगे। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। लंबे समय से हो रही कोशिशों में सफलता मिलेगा।
कुंभ राशि
अक्षय तृतीया के दिन कुंभ राशि के जातकों को भी लाभ होने वाला है। नए व्यापार की न सिर्फ शुरुआत होगी बल्कि वृद्धि भी होगी। नौकरी कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। करियर के लिए अच्छा समय है। जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।