Akshaya Tritiya 2025:अक्षय तृतीया का बहुत महत्व है। इस दिन मां लक्ष्मी, गणेश जी और धन के देवता है की पूजा की जाती है। इस दिन को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन शुभ और मांगलिक कार्य के लिए अच्छा माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन विवाह, गृह प्रवेश और सोना-चांदी खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। इस साल 30 अप्रैल 2025 को यह पर्व मनाया जाएगा। इस दिन खरीदारी करने का बहुत महत्व हैं। आइए जानते हैं कि इस दिन क्या खरीदें क्या नहीं और सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त।
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त
- वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है।
- अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025 को यह पर्व मनाई जाएगी।
- सोना खरीदने के लिए शुभ समय- सुबह 05 बजकर 41 मिनट से दोपहर 02 बजकर 12 मिनट तक रहेगा।
- पूजा का शुभ मुहूर्त- सुबह 05 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।
अक्षय तृतीया के दिन क्या खरीदें
अक्षय तृतीया के दिन सोना और चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन आप तांबे या पीतल के बर्तन भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा कौड़ी खरीदना भी शुभ माना जाता है लक्ष्मी माता की उत्पत्ति कौड़ी की तरह समुद्र से हुई है। इसलिए मां को कौड़ी प्रिय है। इस दिन मिट्टी से बनी वस्तुएं घड़ा, दिया या अन्य कोई बर्तन भी खरीद सकते हैं क्योंकि मिट्टी को सोने खरीदने जितना महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन आप रुई, पीली सरसों या फिर सेंधा नमक भी खरीद सकते हैं।
अक्षय तृतीया के दिन क्या न खरीदें
अक्षय तृतीया के दिन कुद चीज़ें ऐसी हैं जो नहीं खरीदनी चाहिए। इन चीज़ों को खरीदना अशुभ माना जाता है। इस दिन प्लास्टिक या प्लास्टिक से बने बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। एल्युमिनियम या स्टील के बर्तन या फिर इससे बनी कोई और चीज भी खरीदनी नहीं चाहिए। इस दिन काले रंग के वस्त्र खरीदने की मनाही है। अक्षय तृतीया के दिन कांटे वाले पेड़-पौधे भी बिल्कुल न खरीदें।