IND U19 vs AUS U19 World Cup Final : पिछले साल 19 नवंबर को वनडे विश्व कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी वाली सीनियर भारतीय टीम को हराया था। उस दिन रोहित की आंखों में आंसू देख पूरा हिंदुस्तान रोया था। करीब तीन महीने बाद आज जब अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में युवा भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का सामना करने उतरी तो, सबको उम्मीद थी कि उस हार का बदला पूरा होगा। लेकिन फिर एक बार फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। पूरे टूर्नामेंट में कप्तान उदय सहारण की टीम एक भी मुकाबला नहीं हारी थी लेकिन टीम का अश्वमेध रथ फाइनल में आकर रुक गया।
Australia have done it again!
They win their third straight final against India, having won the #WTC23 and #CWC23 last year 🏆
Match Highlights 🎥 #U19WorldCup pic.twitter.com/whcSzAEK3G
टीम इंडिया का रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना पूरा नहीं हो सका। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार भारत को फाइनल में हराया है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 79 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। कंगारूओं ने 1988, 2002, 2010 के बाद चौथी बार फाइनल जीता है।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने तीसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज सैम कोनटास को शून्य पर आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्हें राज लिंबानी ने बोल्ड किया। इसके बाद हैरी डिक्सन (42) और ह्यू वीगबैन (48) ने 78 रनों की शानदार साझेदारी की। दोनों ही बल्लेबाजों को नमन तिवारी ने अपना शिकार बनाया। मध्यक्रम के बल्लेबाज हरजस सिंह ने 64 गेंदों में 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, ओलीवर पीके ने 46 रनों की नाबाद पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 7 ओवरों के नुकसान पर 253 रनों स्कोर बनाया। भारतीय पेसर राज लिंबानी ने 3, नमन तिवारी ने 2 और सौमी व मुशीर खान को 1-1 विकेट मिला।
भारतीय टीम का बैटिंग ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ। पहला झटका अर्शिन कुलकर्नी (3) के रूप में तीसरे ओवर में ही लगा। आदर्श सिंह ने 77 गेंदों में 44 रन बनाए, जो पारी का सर्वाधिक स्कोर रहा। मुशीर (22) का विकेट गिरने के बाद टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई। नमन तिवारी और मुरगन अभिषेक ने 46 रनों की साझेदारी की। जिसमें अभिषेक ने 46 गेंदों में टीम के लिए 42 रन जोड़े। उनका विकेट गिरते ही फैंस की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। युवा भारतीय टीम 43.5 ओवरों में 174 रनों पर ढेर हो गई।
साल |
मेजबान |
विजेता |
उपविजेता |
2024 |
दक्षिण अफ्रीका |
ऑस्ट्रेलिया |
भारत |
2022 |
वेस्टइंडीज |
भारत |
इंग्लैंड |
2020 |
दक्षिण अफ्रीका |
बांग्लादेश |
भारत |
2018 |
न्यूजीलैंड |
भारत |
ऑस्ट्रेलिया |
2016 |
बांग्लादेश |
वेस्टइंडीज |
भारत |
2014 |
यूएई |
दक्षिण अफ्रीका |
पाकिस्तान |
2012 |
ऑस्ट्रेलिया |
भारत |
ऑस्ट्रेलिया |
2010 |
न्यूजीलैंड |
ऑस्ट्रेलिया |
पाकिस्तान |
2008 |
मलयेशिया |
भारत |
दक्षिण अफ्रीका |
2006 |
श्रीलंका |
पाकिस्तान |
भारत |
2004 |
बांग्लादेश |
पाकिस्तान |
वेस्टइंडीज |
2002 |
न्यूजीलैंड |
ऑस्ट्रेलिया |
दक्षिण अफ्रीका |
2000 |
श्रीलंका |
भारत |
श्रीलंका |
1998 |
दक्षिण अफ्रीका |
इंग्लैंड |
न्यूजीलैंड |
1988 |
ऑस्ट्रेलिया |
ऑस्ट्रेलिया |
पाकिस्तान |