Holi Bhai Dooj 2025: होली भाई दूज होली के त्योहार के बाद मनाया जाता है। यह दिन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को दर्शाता है। इस दिन बहन भाई को तिलक करते हैं और भाई बहन को उपहार देते हैं साथ ही रक्षा का वचन देते हैं। होली भाई दूज हर साल फाल्गुन महीने की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल होली भाई दूज का पर्व 16 मार्च 2025 को रविवार के दिन मनाया जाएगा। पौराणिक कथा के अनुसार यमराज ने अपनी बहन के घर जाकर टीका लगवाया था। इस दिन कुछ उपाय करने से भाई-बहन का रिश्ता मजबूत होता है और भाई की आयु लंबी होती है। और इस दिन भूलकर भी कुछ गलतियां न करें।
होली भाई दूज के उपाय
होली भाई दूज पर कुछ खास उपाय करने से जीवन में आ रही समस्याओं का निदान होता है। इस दिन अपने भाई को यमुना स्नान कराएं। यमुना एक पवित्र नदी मानी जाती है। और इस दिन यमुना में स्नान करने से भाई की आयु लंबी होती है और स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। यदि आप अपने भाई के साथ रिश्तों में मधुरता चाहती हैं तो होली भाई दूज के दिन अपने भाई के हाथ पर कलावा बांधे और उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना करें इसके बाद भाई को तिलक करें। होली भाई दूज के दिन दान करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन किसी जरूरतमंद को अन्न और धन दान करना चाहिए। ऐसे करने से भाई-बहन के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
होलिका भाई दूज पर भूलकर भी न करें ये काम
होली भाई दूज पर कुछ काम ऐसे हैं जो भूलकर भी नहीं करने चाहिए। इस दिन बहन-भाई को आपस में झगड़ा नहीं करना चाहिए। इस शुभ दिन झगड़ा करना अच्छा नहीं माना जाता है। इस दिन भाई के दिए हुए उपहार का अनादन न करें। भाई-बहन एक-दूसरे को कड़वे शब्द न बोलें जिससे किसी के दिल को ठेस पहुंचे। यदि इस दिन बहन अपने भाई को तिलक करती है और भोजन कराती है तो अकाल मृत्यू का भय खत्म हो जाता है।
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट और अन्य माध्यमों से ली गई है। जागरण टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।