Baisakhi Recipes: बैसाखी के त्यौहार को मेहमानों के लिए बनाएं खास, खिलाएं उन्हें ये पारंपरिक और स्वादिष्ट भोजन

11 Apr, 2025
Pinterest Baisakhi Recipes: बैसाखी के त्यौहार को मेहमानों के लिए बनाएं खास, खिलाएं उन्हें ये पारंपरिक और स्वादिष्ट भोजन

Baisakhi 2025 Recipes: बैसाखी का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यह वैशाख माह में मनाया जाता है जब सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करते हैं। उस दिन बैसाखी मनाई जाती है। इस साल बैसाखी का त्योहार रविवार के दिन 13 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा। बैसाखी खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक है। यह त्योहार ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन घरों में पारंपरिक भोजन बनाया जाता है। आप इस दिन ये स्वादिष्ट भोजन बना सकती हैं और मेहमानों का स्वागत कर सकती हैं।

छोले भटूरे

छोले भटूरे एक लोकप्रिय भोजन है। पंजाब में इसे काफी पसंद किया जाता है। मुलायम और फूले हुए भटूरे के साथ मसालेदार छोले काफी स्वादिष्ट लगते हैं। इसके साथ फ्राइड मिर्च, आलू, प्याज और दही के साथ खाएं। इस रेसिपी को आप बैसाखी के दिन बना सकते हैं।

मक्के की रोटी और सरसों का साग

पंजाब में मक्के की रोटी और सरसों का साग बहुत पसंद किया जाता है। इसे सर्दियों के मौसम में खाया जाता है। आप बैसाखी पर यह भोजन बना सकते हैं। यह पंजाब के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत में भी खाया जाती है। बैसाखी के खास मौके पर भी इसे बड़े चाव से खाया जाता है। आप मक्के की रोटी पर मक्खन या देसी घी लगाकर खा सकते हैं।

कढ़ी पकौड़े

पंजाबी कढ़ी पकौड़े काफी फैमस है। इसे दही और बेसन की मदद से बनाया जाता है। इसका टेस्ट मसालेदार और खट्टा होता है। इसमें पकौड़े भी डाले जाते हैं जो इसके स्वाद को लाजवाब बना देता है। इसे रोटी या चावल के साथ खाया जा सकता है। आप इसे बैसाखी के दिन बनाया जाता है।

खीर

बैसाखी के दिन आप खीर भी बना सकते हैं यह सभी को पसंद आती है। आप दूध, चावल और चीनी की मदद से खीर बना सकते हैं। इसमें सूखे मेवे भी डालें। इसे ठंडा या गर्म दोनों ही तरीके से खा सकते हैं।

लस्सी

उत्तर भारत में लस्सी को बहुत पसंद की जाती है। बैसाखी के दिन आप लस्सी भी बना सकते हैं। यह मीठी या नमकीन दोनों तरीकों से बनाई जाती है। मीठी लस्सी बनाने के लिए चीनी, इलायची, केसर, सूखे मेवे और रूह अफजा डालकर बनाएं। वहीं नमकीन लस्सी में नमक, भुना जीरा, काला नमक डाला जाता है। दोनों का टेस्ट शानदार होता है।

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK