Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने रालोसपा-बसपा गएठबंधन को एक और झटका दिया है। रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद ने शनिवार को आरजेडी का दामन थाम लिया। तेजस्वी यादव ने भरत बिंद को आरजेडी की सदस्यता दिलाई। बिहार विधानसभा चुनाव में बसपा ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के साथ गठबंधन किया है। इस गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और आरएलएसपी के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा हैं। लेकिन चुनाव से पहले बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया। रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा द्वारा बसपा संग मिलकर बनाए गए मोर्चे में सीट बंटवारे पर आपसी सहमति बन गई है। इसके तहत बसपा बिहार में करीब 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी की 153 सीटें रालोसपा को दी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि ये सारी कवायद भरत बिंद ने ही की थी, लेकिन तेजस्वी ने मायावती के साथ ही उपेंद्र कुशवाहा को भी करारा झटका दिया है। बता दें कि तेजस्वी यादव ने एक बार फिर कुशवाहा को झटका दिया है। इससे पहले तेजस्वी यादव ने आरएलएसपी के प्रदेश अध्यक्ष को भी राजद में शामिल कराकर कुशवाहा को बड़ा झटका दिया था।