Boycott Maldives: भारत और मालदीव के बीच हुए विवाद के बाद मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू चीन के दौरे पर गए थे। इस दौरे से वापस लौटने के तुरंत बाद मुइज़ू ने भारत के खिलाउ एक बार फिर से जहर उगला है। दरअसल, भारत की सेना मालदीव में मौजूद है और मालदीव्स के राष्ट्रपति ने भारत को सेना वापस जाने के लिए कहा है। एसा नहीं है कि उनके तरफ से ऐसा पहली बार कहा गया है लेकिन इस बार मोहम्मद मुइज़ू ने इसके लिए समय सीमा तय कर दी है।
भारत के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के साथ ही मालदीव चीन के साथ अपने संबंध अच्छे कर रहा है। चीन भी भारत का बढ़ता दबदबा देख कर परेशान है और इसी की वजह से वो एशिया में भारत के करीबी देशों के साथ अपने रिश्ते बानाने में लगा हुआ है। मालदीव सरकार के इस रुख का जवाब भारत की तरफ से कैसे दिया जाएगा ये एक देखने का विषय होगा।