Boycott Maldives: भारत और मालदीव के बीच विवाद लगातार हर दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है। भारत में नेता मालदीव को अपने अपने तरीके से खरीखोटी सुनाने में बिल्कुल भी नहीं चूक रहे हैं। आए दिन नेताओं के नए नए बयान सामने आ रहे हैं। भारत हमेशा से ही मालदीव का साथी रहा है और मदद करने में हमेशा भारत ने पहला कदम उठाया है लेकिन इसके बाद भी मालदीव के मंत्रियों की इस तरह की हरकत ने मालदीव को कद घटाया है।
भारत और मालदीव के बीच पैदा हुए विवाद के बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान ने हमेशा मालदीव की मदद की है। साथ ही कहा कि उन्हें नहीं पता कि मालदीव और हिंदुस्तान में ये विवाद क्यों हो रहा है लेकिन भारत में हिंदू और मुसलमान में नफरत भी इसकी वजह हो सकती है। आप भी सुनिए।