Chennai Super IPL Squad & Matches 2024 : आईपीएल 2024 के पहले 21 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आईपीएल के 17वें सीजन का आयोजन दो चरणों में होगा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने अभी सिर्फ पहले चरण का ही ऐलान किया है। दूसरे चरण का ऐलान लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद किया जाएगा। आईपीएल 2024 का ओपनिंग मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच 22 मार्च को चेन्नई में खेला जाएगा। आईए जानते हैं कि धोनी की कप्तानी वाली वाली सीएसके के मुकाबले कब और कहां खेले जाएंगे।
Match |
Date |
Venue |
Time |
Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bangalore |
22 मार्च |
चेन्नई |
रात 8 बजे |
Chennai Super Kings vs Gujarat Titans |
26 मार्च |
चेन्नई |
शाम 7.30 बजे |
Delhi Capitals vs Chennai Super Kings |
31 मार्च |
विशाखापत्तनम |
शाम 7.30 बजे |
Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings |
5 अप्रैल |
हैदराबाद |
शाम 7.30 बजे |
एमएस धोनी (कप्तान), मोइन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जड़ेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह , निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।
सीएसके ने दुबई में आईपीएल 2024 की नीलामी में इस बार 6 खिलाड़ियों को खरीदा था। रचिन रवींद्र को 1.8 करोड़ रुपये, शार्दुल ठाकुर 4 करोड़ रुपये, डेरिल मिशेल 14 करोड़ रुपये, समीर रिज़वी 8.40 करोड़ रुपये, मुस्तफिजुर रहमान 2 करोड़ रुपये और अवनीश राव अरावली 20 लाख रुपये में खरीदा है।
टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को पछाड़कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, आईपीएल 2024 का शुरुआती मुकाबला सीएसके और बैंगलोर की टीम के बीच खेला जाएगा। इसके साथ ही यह 9वीं बार होगा जब चेन्नई आईपीएल सीजन के शुरुआती दिन अपना पहला मैच खेलेगी। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम था। चेन्नई ने 2009, 2011, 2012, 2018, 2019, 2020, 2022 और 2023 में आईपीएल के शुरुआती मुकाबले खेले हैं।
2010
2011
2018
2021
2023
सीएसके मालिक: चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड
सीएसके कोच: स्टीफन फ्लेमिंग
सीएसके होम ग्राउंड: एमए चिदंबरम स्टेडियम
सीएसके कप्तान 2024: महेंद्र सिंह धोनी