MS Dhoni Stumped Suryakumar Yadav : 43 साल के एमएस धोनी ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ धोनी ने अपनी शानदार स्टंम्पिंग से महफिल लूट ली। उन्होंने बिजली की तेजी से सूर्यकुमार यादव को स्टंप आउट कर पवेलियन जाने पर मजबूर कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। धोनी ने सूर्यकुमार को इतनी तेज स्टंप आउट किया की उन्होंने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आइए जानते हैं कि धोनी ने इस मुकाबले में कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किए।
🚄: I am fast
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 23, 2025
✈: I am faster
MSD: Hold my gloves 😎
Nostalgia alert as a young #MSDhoni flashes the bails off to send #SuryakumarYadav packing!
FACT: MSD affected the stumping in 0.12 secs! 😮💨
Watch LIVE action: https://t.co/uN7zJIUsn1 #IPLonJioStar 👉 #CSKvMI, LIVE NOW on… pic.twitter.com/oRzRt3XUvC
क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी के बिजली सी तेज स्टंपिंग की चर्चा हो रही है। नूर अहमद की फिरकी गेंद पर सूर्यकुमार यादव चकमा खा गए और धोनी ने पलक झपकते ही, केवल 0.12 सेकंड में उन्हें स्टंप कर दिया। 43 साल की उम्र में धोनी की यह फुर्ती देखकर हर कोई हैरान है। उनकी विकेटकीपिंग की कला की चारों ओर तारीफ हो रही है। फैंस सोशल मीडिया पर उनके इस कमाल के कारनामे की वीडियो साझा कर रहे हैं। धोनी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे आज भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक हैं। इतना ही नहीं धोनी आईपीएल में आईपीएल में सबसे ज्यादा स्टंप करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने अबतक आईपीएल में 264 पारियों में 43 स्टंप किए हैं। धोनी के बाद दिनेश कार्तिक हैं जिन्होंने 37 स्टंपिंग किए हैं। इसके अलावा धोनी का यह चेपॉक में 75वां टी20 मुकाबला था। धोनी चेपॉक में सबसे अधिक टी20 मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जबरदस्त मुकाबला पेश किया है। मुंबई ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पूरी टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 155 रन बनाए, जबकि उन्हें 156 रन का लक्ष्य दिया गया था। मैच में सीएसके के खिलाफ नूर अहमद ने चार और खलील अहमद ने तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जिससे गेंदबाज़ी के मामले में उनकी उत्कृष्टता सामने आई। इसके अलावा, नाथन एलिस और रविचंद्रन अश्विन ने भी एक-एक विकेट लेकर अपनी टीम के लिए योगदान दिया। यह मुकाबला रोमांच से भरा रहा और दर्शकों ने अंत तक खेल का भरपूर आनंद उठाया।