Eid 2025 Mehndi Design: ईद पर बढ़ाएं हाथों की शोभा, लगाएं सुंदर और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

31 Mar, 2025
Pinterest Eid 2025 Mehndi Design: ईद पर बढ़ाएं हाथों की शोभा, लगाएं सुंदर और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

Eid 2025 Mehndi Design: रमजान में एक महीने के रोजे रखने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। ईद पूरी दुनिया में मनाई जाती है। इस साल 31 मार्च को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। ईद शव्वाल महीने की शुरु में मनाई जाती है। ईद की तैयारी कई दिन पहले से ही शुरु हो जाती है। ईद के दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती हैं। आप भी इस दिन अपने हाथों में ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन लगा सकते हैं।

चांद तारा मेहंदी डिजाइन 

चांद तारा मेहंदी डिजाइन ईद पर सबसे अधिक लगाया जाता है। इसे हाथों पर लगाना काफी आसान होता है और इससे हाथ बहुत खूबसूरत लगते हैं।
 

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अरेबिक मेहंदी डिजाइन काफी प्रचलित है और यह महिलाओं को काफी पसंद आता है। यह सिंपल और क्लासी लुक देता है। इसमें आप एक मोटी बेल में फूल पत्तियां या अन्य डिजाइन बना सकते हैं।
 
 

फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

फुल हैंड मेहंदी डिजाइन पारंपरिक लुक देता है। यह काफी पसंद किया जाता है। फुल हैंड मेहंदी डिजाइन ईद के लिए परफेक्ट है। जिसमें फूल, पत्तियां और बारीक डिजाइनों होते हैं।
 
 

बेल मेहंदी डिजाइन

यदि आप अपने हाथों पर हल्का मेहंदी डिजाइन बनाना चाहते हैं तो आप बेल मेहंदी डिजाइन बना सकते हैं। आप ईद पर यह सीधे हाथ या उल्टे हाथ पर मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं।
 
 

जाली मेहंदी डिजाइन

जाली मेहंदी डिजाइन आजकल काफी पसंद किया जाता है। यह डिज़ाइन न केवल एलीगेंट लुक देती है, बल्कि यह कम समय में लगाई जा सकती है।
 

इंडो-अरेबिक मेहंदी डिजाइन

इंडो-अरेबिक मेहंदी डिजाइन भी आप ईद पर लगा सकते हैं यह बड़े-बड़े फ्लोरल पैटर्न के साथ बारीक जाली और बेल लगाई जाती है। यह भारतीय और अरबी दोनों स्टाइल का मिश्रण है।
 

मंडला मेहंदी डिजाइन

मंडला मेहंदी डिजाइन भी काफी पसंद किया जाता है आप इसे ईद पर लगा सकते हैं। यह डिजाइन सिंपल और आकर्षक होती है। यह हाथों के बीचो-बीच लगाई जाती है और अंगुलियों के किनारों पर भी लगाई जाती है।
 
 

गहना स्टाइल मेहंदी डिजाइन

आजकल हाथों पर चूड़ी, रिंग और बाजूबंद जैसी आकृतियां मेहंदी से लगाई जाती हैं। अगर आप हाथों पर गहनों जैसा लुक चाहती हैं, तो ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी बेस्ट है। यह काफी स्टाइलिश लगती है। ईद पर आप इस मेहंदी डिजाइन को लगा सकते हैं।
 
 

 
 

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK