Eid-al-Adha 2025 : इस्लाम धर्म के मानने वालों के लिए ईद उल-अदहा का त्यौहार बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ईद-उल-अदहा को बकरीद भी कहते हैं। इस दिन घर में मेहमानों के लिए लजीज खाना बनाया जाता है। खाने के साथ आप मेहमानों के लिए रिफ्रेशिंग शरबत भी बना सकते हैं। इसमें आप गुलाब शरबत, नींबू शरबत, लीची या अन्य फलों के शरबत बना सकते हैं और मेहमानों को पीला सकते हैं।
गुलाब शरबत
गुलाब शरबत को काफी पसंद किया जाता है। आप ईद के दिन गुलाब शरबत बना सकते हैं। आप इसे आप गुलाब की पंखुड़ियों की मदद से बना सकता है। इसमें दूध और बर्फ के टूकड़े डाल सकते हैं। आप गुलाब की जगह मार्किट से बने हुए शरबत ले सकते हैं। इन्हें सिर्फ पानी, दूध या निंबू की मदद से बनाया जा सकता है।
लीची शरबत
ईद पर आप लीची का शरबत भी बना सकते हैं। इसे लीची के गूदे और नींबू को मिलाकर बनाया जाता है। इसे ग्राइंड कर लें और छान लें। फिर इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद इसे सर्व करें।
तरबूज शरबत
तरबूज का शरबत भी काफी पसंद किया जाता है। इसे शरबत-ए-मोहब्बत के नाम से जाना जाता है। यह गर्मियों के लिए यह काफी अच्छा माना जाता है। इसमें नींबू, चीनी और दूध मिलाया जाता है।
आम पन्ना
गर्मियों के लिए आम पन्ना बेहद फायदेमंद माना जाता है। आप ईद के दिन यह शरबत भी बना सकते हैं। यह शरीर को ठंडा रखता है। और इसका खट्टा मीठा स्वाद भी लोगों को काफी पसंद आता है। इसे कच्चे आम से बनाया जाता है।
आम शरबत
आम शरबत को भी ईद के दिन बनाया जा सकता है। यह काफी टेस्टी होता है और बनाने भी आसान होता है। इसे पके और और दूध की मदद से बनाया जाता है। इसमें सूखे मेवे भी डाले जाते हैं।
पुदीना शरबत
पुदीना शरबत सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। पुदीने की पत्तियों की मदद से इसे बनाया जाा हैं इसमें नींबू, चीनी और थोड़ा सा नमक भी मिलाया जाता है।