Eid 2025 Outfits Ideas: ईद का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। एक महीने के रोजे रखने के बाद ईद आती है। इस साल 31 मार्च को ईद मनाई जाएगी। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ईद का त्योहार शव्वाल महीने की शुरु में मनाया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर चांद के आधार पर चलता है। ईद पर बाजारों में काफी रौनक होती है क्योंकि इस त्योहार की तैयारियां कई दिन पहले से ही की जाती है। इस दिन नए कपड़े पहने जाते हैं। यदि आप भी ईद पर लेटेस्ट आउटफिट पहनना चाहती हैं तो इन पाकिस्तानी एक्ट्रेस की तरह अपनी ड्रेस डिजाइन करवा सकते हैं।
सबा कमर
सबा कमर पाकिस्तान की मशहूर अदाकारा हैं। आप ईद पर सबा कमर की तरह सफेद सलवार सूट पहन सकती हैं। इसकी सलवार पर लाइट वर्क है। साथ ही नेट की चुन्नी ने आउटफिट पर चार चांद लगा दिया।
आइना आसिफ
आइना आसिफ पाकिस्तान की जानी-मानी चाइल्ड एक्ट्रेस हैं। उनका जन्म 2009 में हुआ था। पाकिस्तान में उन्हें काफी प्यार मिलता है। आप इस ईद पर आइना की तरह सिल्वर कलर का आउटफिट पहन सकती हैं। इसका कलर काफी अलग और सुंदर है। इस ड्रेस की बारीक कढ़ाई इसमें अलग ही जान डाल रही है।
युमना जैदी
युमना जैदी पाकिस्तान की काफी मशहूर अभिनेत्री हैं। इनके आउटफिट काफी पसंद किए जाते हैं। यदि आप ईद पर खुद को सिंपल और एलिगेंट लुक देना चाहती हैं तो आप Co-Ord Set ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको प्रिंट वाले और कढ़ाई वाले दोनों तरह के Co-Ord Set मिल जाएंगे।
मावरा हुसैन
मावरा हुसैन पाकिस्तानी अभिनेत्री और मॉडल हैं। इन्हें भारत में भी काफी पसंद किया जाता है। आप ईद पर मावरा की तरह लाल रंग का आउटफिट कैरी कर सकते हैं। इसमें काफी हल्की कढ़ाई के साथ गोटे का काम हो रहा है। साथ ही इसकी चुन्नी पर भी गोटा पट्टी का काम हो रहा है। यह सूट ईद के लिए एकदम परफेक्ट है।
माहिरा खान
माहिरा खान पाकिस्तान की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ रईस में भी काम किया है। आप इस ईद पर माहिरा खान जैसा शरारा पहन सकती है। इस आउटफिट की चुन्नी इस ड्रेस को बहुत सुंदर लुक दे रही है।
आयजा खान
आयजा खान पाकिस्तान की बहुत मशहूर अभिनेत्री हैं। इस ईद पर आप आयजा की तरह पिंक लहंगा भी ट्राई कर सकती हैं। इसका कढ़ाई वर्क इस लंहगे को रॉयल लुक दे रहा है। साथ ही इसकी चुन्नी ने तो इस आउटफिट में चार चांद लगया दिए हैं। इस ड्रेस के साथ आप हैवी हैवी ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं।
नीलम मुनीर खान
नीलम मुनीर खान पाकिस्तान की बहुत खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। आप इस ईद पर नीलम की तरह कोई प्रिंटेड ड्रेस भी पहन सकती हैं।
हानिया आमिर
हानिया आमिर अभिनेत्री, मॉडल और गायिका हैं। सिंपल लुक के लिए आप येलो रंग का सूट पहन सकती हैं। यह रमजान और ईद के लिए परफेक्ट चॉइस है।
लाइबा खान
आप ईद के दिन लाइबा खान की तरह यह खूबसूरत पीच कलर का पेंट सूट पहन सकती हैं। इसके साथ आप लाइट ज्वेलरी पहन सकते हैं।