Eid al-Adha 2025 Outfits Ideas: इस्लाम धर्म के मानने वालों के लिए ईद उल-अदहा का त्योहार बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ईद उल-अदहा को बकरीद के नाम से भी जाना जाता है। इस त्योहार को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिन लोग सुबह नमाज पढ़ते हैं। इस दिन लोग सारे गिले-शिकवे भूलकर लोग एक-दूसरे के गले लगाकर ईद की मुबारकबाद कहते हैं। यह ईद जुल हिज्जा महीने की दसवीं तारीख को मनाई जाती है। बकरीद पर बॉलीवुड से इंस्पायर्ड आउटफिट पहनन सकती हैं। जन्नत जुबैर, हुमा कुरैशी अदिति राव हैदरी और सोनाक्षी सिन्हा की एक स्टाइलिश और आरामदायक आउटफिट चुन सकती हैं।
हुमा कुरैशी गरारा सेट
बकरीद पर आप हुमा कुरैशी की तरह गरारा सेट पहन सकती हैं। वेलवेट गरारा सेट के साथ नेट का दुपट्टा और दुपट्टे में लटकन रॉयल लुक दे रहा है। इस पर गोटा पट्टी का काम इसको और भी खूबसूरत लुक दे रहा है। ऑरेंज और बर्न्ट ऑरेंज कलर के गरारा ईद के लिए एकदम परफेक्ट है। इसके साथ आप ओवरसाइज इयररिंग्स और कंगन कैरी कर सकते हैं।
करीना कपूर का पिंक काफ्तान
इस ईद पर आप करीना कपूर की तरह पिंक काफ्तान ट्राई कर सकती हैं। ईद पर यह एकदम परफेक्ट है। आप इसे स्टाइलिश काफ्तान ड्रेस के साथ आप छोटे इयररिंग्स पहने वहीं कोई अच्छा सा हेयर स्टाइल बनाएं। ईद के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।
राशा थडानी ऑरेंज और पिंक सूट
राशा थडानी का शरारा बहुत अच्छा लगता है। ऑरेंज शरारे के साथ पिंक दुपट्टा काफी खूबसूरत लग रहा है। इस दुपट्टे बॉर्डर इस सूट को काफी अच्छा बनाता है। शॉर्ट कुर्ते के साथ हॉल्टर नेक लाइन और घेरदार शरारा शानदार है।
सोहा अली खान का अनारकली सूट
सोहा अली खान का अनारकली सूट ईद के लिए बहुत शानदार और आरामदायक है। पिंक सूट पर मोटी गोटे की पट्टी है इसके साथ ही ढीले पैंट इसे काफी आरामदायक बनाती है। इसके साथ आप झुमके पहन सकते हैं।
संजीदा शेख का मस्टर्ड येलो कलर का कुर्ता
संजीदा शेख का मस्टर्ड येलो कलर का कुर्ता भी ईद के लिए परफेक्ट है। इस पर कुर्ते पर गोल्डन काम बहुत अच्छा लग रहा है। इसके ऑरगेंज़ चुन्नी के पर गोटापट्टी का काम इसे शानदार लुक दे रहा है।
सोनाक्षी सिन्हा का सफेद आउटफिट
यदि ईद पर आप क्लासिक और ट्रेंडी लुक चाहती हैं तो सोनाक्षी की तरह ट्रेडिशनल आउटफिट पहने। सफेद अनारकली के साथ ग्रीन दुपट्टा बहुत खूबसूरत लग रहा है।
जन्नत जुबैर का लाल हैवी वर्क अनारकली सूट
ईद पर यदि आप हैवी लुक चाहती हैं तो इस लाल रंग का अनारकली सूट पहन सकती हैं। यह हर त्योहार या पार्टी के लिए परफेक्ट है।